img-fluid

मारुति WagonR ने बनाया बड़ा रेकॉर्ड

September 26, 2020


नई दिल्ली। मारुति सुजुकी WagonR S-CNG देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी कार बन गई है। कार के सीएनजी वेरियंट ने 3 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने वैगनआर हैचबैक को करीब दो दशक पहले लॉन्च किया था और इसे तीन जेनरेशन चेंज मिल चुके हैं। तबसे अब तक यह टॉप 10 बिकने वाली कारों में शामिल रही है। अगर सभी वेरियंट की बात करें तो इस कार की 24 लाख से ज्यादा यूनिट्स खरीदी जा चुकी हैं।

बता दें कि CNG वाली वैगनआर सिर्फ दो वेरियंट- LXI और LXI (O) में ही आती है। जिसकी कीमत 5.25 लाख रुपये और 5.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसके अलावा कंपनी Alto 800 से लेकर S-Presso, Celerio, Eeco और Ertiga जैसे मॉडल्स की भी सीएनजी वेरियंट में बिक्री करती है।

वैगनआर सीएनजी में 1.0 लीटर, 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन आता है। सीएनजी के साथ यह इंजन 58bhp की पावर और 78Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। यह कार इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट्स (ECUs) और इंटेलिजेंट इंजेक्शन सिस्टम के साथ आती है। कंपनी दावा करती है कि WagonR S-CNG कार 33.54 किमी. प्रति किग्रा का शानदार माइलेज देती है।

वैगनआर सीएनजी के एक्सटीरियर में रूफ एंटेना और बॉडी कलर्ड बंपर दिए गए हैं। इसमें ड्यूल टोन इंटीरियर के साथ फ्रंट केबिन लैंप्स और टिकट होल्डर के साथ ड्राइवर साइड सनवाइजर मिलता है। कंफर्ट और सेफ्टी के लिए कार में पावर विंडोज, एसी, वोटल होल्डर, रिक्लाइनिंग एंड फ्रंट स्लाइडिंग सीट्स और रियर पार्सल ट्रे मिलती है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्राइवर और पैसेंजर एयरबैग, ABS + EBD, सीट बेल्ट रिमाइंडर, सेंट्रल लॉकिंग और रियर पार्किंग सेंसर मिलते हैं।

Share:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6.30 बजे संयुक्त राष्ट्र महासभा को करेंगे संबोधित

    Sat Sep 26 , 2020
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75 वें सत्र में आम सभा को संबोधित करेंगे। मौजूदा कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें आज पहले वक्ता के रूप में रखा गया है। बैठक न्यूयॉर्क समय सुबह 9 बजे यानी भारतीय समयानुसार शाम करीब 6.30 बजे होगी। 75 वें UNGA सत्र का विषय “भविष्य जो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved