img-fluid

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 में भीषण आग, उड़ानें रुकीं; गेट बंद होने से यात्रियों में अफरातफरी

April 10, 2026

मुंबई। देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) के टर्मिनल-1 में गुरुवार शाम भीषण आग (Massive fire) लगने से हड़कंप मच गया। विले पार्ले स्थित टर्मिनल-1 धुएं से भर गया, जिसके बाद एहतियातन उड़ानें रोक दी गईं, सभी प्रवेश द्वार अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए और इंटरनेट सेवाएं भी प्रभावित हो गईं।

शाम करीब 6 बजे लगी आग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शाम करीब छह बजे लगी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई।

गेट सील, उड़ानें स्थगित

सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने कुछ समय के लिए टर्मिनल-1 से संचालित उड़ानों को रोक दिया। इसके साथ ही एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। इंटरनेट सेवाएं बाधित होने से यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ा।

दमकल की ‘युद्धस्तर’ पर कार्रवाई

आग की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पुलिस और मुंबई अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी रविंद्र अंबुलगेकर ने बताया कि आग टर्मिनल के भीतर केबल ट्रे और स्विच बॉक्स में लगी थी। घने धुएं के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण रहा।



  • CISF और दमकल की संयुक्त कोशिश

    केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के अनुसार शुरुआत में एयरपोर्ट के अपने अग्निशमन दस्ते ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ने पर मुंबई फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दोनों टीमें मिलकर आग पर काबू पाने और धुआं हटाने में जुटीं।

    घटना के बाद यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास जारी रहे।

    Share:

  • मंगल-चंद्रमा की युति से बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को मिल सकता है खास लाभ

    Fri Apr 10 , 2026
    उज्जैन। वैदिक ज्योतिष (Vedic Astrology) के अनुसार 16 अप्रैल को चंद्रमा के मीन राशि में प्रवेश करते ही मंगल के साथ युति बनेगी, जिससे “महालक्ष्मी राजयोग” (Mahalakshmi Raja Yoga) का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में इसे धन, समृद्धि, करियर प्रगति और सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत देने वाला शुभ योग माना जाता है। आइए जानते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved