
जकार्ता। इंडोनेशिया(Indonesia) के बैंटन प्रांत (Banten Province) की एक जेल में आग लगने से 41 ड्रग्स कैदियों की मौत (41 drug inmates die in jail fire) हो गई है जबकि 39 कैदी झुलस गए(39 prisoners were burnt) हैं। कानून और मानवाधिकार मंत्रालय के जेल विभाग की एक प्रवक्ता रीका अप्रिंती ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने कहा, ‘आग लगने के कारणों की जांच की जा रही (Cause of fire is being investigated) है।’ उन्होंने कहा कि आग बुधवार तड़के एक से दो बजे के बीच लगी। अधिकारी अभी भी जेल को खाली कराने में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ घंटों बाद आग पर काबू पा लिया गया और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved