img-fluid

गाजियाबाद में 500 झुग्गियों में लगी भीषण आग, एक-एक कर फट रहे सिलिंडर; धमाकों से दहल उठे लोग

April 16, 2026

गाजियाबाद. गाजियाबाद (Ghaziabad) के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड (Conflagration) में 500 से अधिक झुग्गियां (500 Slums) देखते ही देखते जलकर राख हो गईं। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही थीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आग पर काबू पाने के लिए दर्जनों दमकल गाड़ियां लगाई गई हैं। अग्निशमन अभियान में कई घंटे लगने की संभावना है क्योंकि आग बड़े क्षेत्र में फैली है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।


  • पुलिस और दमकल की टीमों ने युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू किया। आग बुझाने के लिए लगातार पानी की बौछारें की जा रही हैं। स्थानीय निवासियों ने भी अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने में मदद की कोशिश की।

    इस भीषण अग्निकांड से सैकड़ों परिवारों का आशियाना उजड़ गया है। उनके पास खाने-पीने और रहने का कोई साधन नहीं बचा है। आग से हुए भारी नुकसान का आकलन किया जाएगा। पुलिस ने आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

    Share:

  • निगम की बजट बैठक में हंगामा... सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने

    Thu Apr 16 , 2026
    जबलपुर। नगर निगम में आयोजित बजट बैठक एक बार फिर शोर-शराबा व हंगामा की भेंट चढ़ गई। महापौर के अभिभाषण के साथ बैठक शुरू हुई, लेकिन शुरुआत से ही सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। बजट भाषण में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने शेरो-शायरी के जरिए शहर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved