भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सभी वर्गोंं की आशाओं की पूर्ति का साल बने नया वर्ष : वीडी शर्मा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश के नागरिकों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्ष 2023 की शुभकामनाएं दी हैं। शर्मा ने शुभकामना संदेश में कहा है कि वर्ष 2023 समाज के सभी वर्गों की आशाओं, आकांक्षाओं की पूर्ति का साल बने, ईश्वर से यही प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से प्रदेश में अधोसंरचना के विकास को लेकर जो प्रोजेक्ट चल रहे हैं, उनमें से अधिकांश प्रोजेक्ट वर्ष 2023 में पूर्ण हो जाएंगे, जिनका लाभ निश्चित तौर पर प्रदेश के नागरिकों को आर्थिक और व्यवसायिक तरक्की, जीवन स्तर में सुधार के रूप में दिखाई देगा।



मुख्यमंत्री चौहान के प्रयासों से प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण का काम भी बहुत तेजी से चल रहा है, जिसके फलस्वरूप प्रदेश के हजारों गरीब परिवारों का अपने घर का सपना पूरा होगा। मुख्यमंत्री चौहान एक तरफ जहां प्रदेश में विदेशी निवेश तथा औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के प्रयास कर रहे हैं, वहीं उन्होंने हजारों सरकारी रिक्त पदों पर भर्ती किए जाने की बात भी कही है। निश्चित रूप से आने वाला साल प्रदेश के युवाओं के रोजगार के सपने को पूरा करेगा।

Share:

Next Post

सरकार का अफसरों को फरमान 31 तक दें संपत्ति का ब्यौरा

Sun Jan 1 , 2023
परिजनों की आय-व्यय की भी देनी होगी जानकारी भोपाल। मप्र सरकार ने सभी अधिकारियों को नए साल से पहले ही फरमान जारी कर दिया है कि 31 जनवरी तक वे अपनी संपत्ति का ब्यौरा दे दें। सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक ने निर्देश जारी किया है। निर्देश के अनुसार अखिल भारतीय सेवाओं के मप्र कॉडर के […]