img-fluid

महापौर प्रत्याशी मालती-विभा ने भरा नामांकन

June 18, 2022

  • नामांकन से पहले भाजपा प्रत्याशी मालती ने सीएम शिवराज के साथ निकाली रैली

भोपाल। भोपाल में भाजपा और कांग्रेस की मेयर कैंडिडेट आज नामांकन भर रही है। शुक्रवार को सबसे पहले कांग्रेस मेयर प्रत्याशी विभा पटेल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन भर दिया। उनके साथ पीसी शर्मा भी मौजूद रहे। इसके बाद भोपाल की मेयर कैंडिडेट मालती राय ने नॉमिनेशन फॉर्म जमा किया। मालती के साथ पूर्व महापौर आलोक शर्मा, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी और उनके पति मौजूद रहे। नामांकन भरने से पहले शुकव्रार को सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मालती राय ने कफ्र्यू वाली माता मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे वहीं सभा में पहुंचे। सभा को संबोधित करते हूए मालती राय ने दो प्रमुख संकल्प लिए।


उन्होंने कहा कि वे भोपाल नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगी। साथ ही स्वच्छता अभियान में भोपाल को नम्बर वन बनाएंगी। सभा को सीएम शिवराज ने भी संबोधित किया। इसके बाद मालती राय और सीएम शिवराज के साथ नामांकन भरने कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुई। ढोल-नगाड़े और रंग और पुष्पवर्षा के साथ रैली आगे बढ़ रही है। रैली में महापौर प्रत्याशी मालती राय के साथ सीएम शिवराज, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य नेता शामिल हुए हैं। रोड शो के बीच में सीएम शिवराज और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा उतर गए। इसके बाद मालती राय समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची।

कांग्रेस प्रत्याशी विभा ने नामांकन से पहले रैली निकाली
मालती से पहले कांग्रेस की विभा पटेल नॉमिनेशन से पहले रैली निकाली। वह दोपहर 12.25 बजे विभा कलेक्टोरेट पहुंची। उनके प्रस्तावक के रूप में विधायक पीसी शर्मा, आरिफ मसूद और जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा भी साथ थे।

Share:

  • High Court का MPPSC Exam स्थगित करने से इनकार

    Sat Jun 18 , 2022
    आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग 19 जून को प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन कर रहा है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इसे स्थगित करने की मांग को अस्वीकार कर दिया है। याचिका में कहा गया था कि आयोग हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश और नियमों का पालन नहीं कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved