
डेस्क। दिल्ली से लेकर बिहार तक वोट चोरी (Vote Theft) और वोटर लिस्ट रिवीजन पर बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) तक चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोल रहे हैं। विपक्ष चुनाव आयोग पर बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप लगा रहा है। इस बीच तेजस्वी ने एक और बड़ा दावा किया है। तेजस्वी ने कहा है कि बीजेपी के बड़े नेताओं के 2-2 वोटर आई कार्ड बनाए गए हैं।
तेजस्वी ने मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) की मेयर निर्मला देवी को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि बीजेपी की मेयर निर्मला देवी के पास दो वोटर आईडी कार्ड (Two Voter ID Cards) है। निर्मला देवी के देवर के पास भी दो वोटर कोर्ड है। बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए चुनाव आयोग गड़बड़ी कर रहा है। इससे पहले तेजस्वी ने बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को भी लेकर खुलासा किया था। विजय सिन्हा के पास भी दो EPIC नंबर मिले थे।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved