img-fluid

सूरत में मेरठ जैसा हत्याकांड, इस बार ड्रम नहीं, सीमेंट से भरे बक्से में छिपाई गई लाश

April 27, 2026

नई दिल्ली। गुजरात (Gujarat) के सूरत से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर इंसान की रूह कांप जाएगी। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या की। उसके बाद उसने शव को एक लकड़ी के बक्से में छिपाकर उसमें सीमेंट भर दिया। फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई।

आरोपी की पहचान विशाल साल्वी (40 वर्षीय) के रूप में हुई है। उसने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी शिल्पा साल्वे (39 वर्षीय) पेशे से डाइटिशियन हैं और चार दिन पहले लापता हो गई हैं। इसके बाद पुलिस ने सामान्य गुमशुदगी की जांच शुरू की। लेकिन जांच के शुरुआती चरण में मामला अचानक बदल गया।


  • जांच की दिशा कैसे बदली?
    दंपति के घर से एक हाथ से लिखा नोट मिला। इस नोट को कथित पर विशाल ने ही लिखा था। यह नोट उनके नाबालिग बेटे को मिला और उसने इसे पुलिस को दे दिया। नोट में लिखा था कि उसने बहुत बड़ी गलती की है। शिल्पा अब जीवित नहीं हैं।

    इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी के मामले को हत्या के शक में बदल दिया। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी से जुड़ी एक और पुरानी व खाली पड़ी संपत्ति का पता चला। यह संपत्ति सलाबतपुरा थाना क्षेत्र में है। जब पुलिस ने उस बंद घर को खोला तो कमरे के एक कोने में रखे लकड़ी के बक्से से तेज बदबू आ रही थी।

    बक्से में क्या मिला?
    पुलिस को बक्से के अंदर महिला का सड़ा-गला शव मिला। इसे कच्चे सीमेंट से ढककर छिपाया गया था। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि हत्या गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने से चार से पांच दिन पहले की गई थी।

    पुलिस ने क्या कहा?
    वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कनन देसाई ने बताया कि जांच गुमशुदगी की शिकायत से शुरू हुई थी। लेकिन हाथ से लिखा नोट मिलने के बाद मामले की दिशा बदल गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है, ताकि मौत के सही कारण का पता लगाया जा सके।

    हत्या की वजह क्या है?
    ■ शुरुआती जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
    ■ आरोपी को अपनी पत्नी के किसी अन्य संबंध पर शक था।
    ■ इसी शक को हत्या की संभावित वजह माना जा रहा है।
    ■ आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है
    ■ सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर तलाश जारी है।

    Share:

  • ईरान में नहीं बची तेल रखने की जगह, 30 साल पुराने कबाड़ टैंकर को किया जिंदा

    Mon Apr 27 , 2026
    नई दिल्ली: ईरान (Iran) का ऑयल प्रोडेक्शन और एक्सपोर्ट (Oil Production and Exports) इस समय अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है. होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका की सख्त नौसैनिक नाकेबंदी ने तेहरान की कमर तोड़ दी है. ईरान के पास अब तेल रखने की जगह नहीं बची है. इस संकट से निपटने के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved