भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मप्र में गिर रही लहसुन-प्याज की कीमतों पर दिल्ली में बैठक

भोपाल। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने नई दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने तोमर को प्रदेश में लहसुन-प्याज की गिरती कीमतों से किसानों को हो रहे आर्थिक नुकसान और अन्य परेशानियों से अवगत कराया।



तोमर ने केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा लहसुन-प्याज जैसी फसलों के लिये मिश्रित योजना बना कर क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिक उत्पादन होने पर उपज को अधिक समय तक सुरक्षित रखने के लिये कोल्ड-स्टोरेज की सुविधाएँ मुहैया कराई जानी चाहिये। साथ ही फ्रीजर की सुविधा होने पर 20 से 25 क्विंटल की उपज को सुरक्षित रखने में सहायता मिलेगी और किसानों को आर्थिक हानि से बचाया जा सकेगा।

Share:

Next Post

अशोकनगर में सहकारी संस्थाओं में अवैध नियुक्तियों का आरोप

Fri Sep 2 , 2022
मंत्री बृजेन्द्र यादव की आपत्ति के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई भोपाल। अशोकनगर जिले में सहकारी संस्थाओं में फर्जी नियुक्तियों का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिले में सहकारिता विभाग में पदस्थ उप अंकेक्षण अधिकारी अभिषेक जैन द्वारा प्रशासक रहते हुए अपने पद का भरपूर दुरुपयोग किया जा रहा है। मंत्री बृजेन्द्र यादव […]