
इंदौर। शहर में दिन में धूप के कारण ठंड से राहत है, लेकिन शाम होते ही हवाओं में ठंड की चुभन महसूस हो रही है, जो रात के साथ और बढ़ रही है। शहर में लगातार चौथी रात कल तापमान 15 डिग्री के नीचे रहा, जिससे रात और सुबह के समय ठंड का असर ज्यादा बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ और दिन मौसम ऐसा ही रहेगा।
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री और परसों की अपेक्षा 0.7 डिग्री कम था, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान पूर्वी हवाएं चलीं, जिनकी अधिकतम गति 15 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। मौसम विभाग के अनुसार आज रात तापमान थोड़ा और कम हो सकता है, वहीं कल से अगले कुछ दिन यह दोबारा 14 से 15 डिग्री के बीच रहेगा। 19 दिसंबर से तापमान में कमी देखने को मिलेगी और तापमान 11 डिग्री तक जा सकता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved