जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

सितंबर में इस दिन वक्री होने जा रहे बुध, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?

नई दिल्‍ली। बुध ग्रह 21 अगस्त 2022, रविवार से अपनी स्वराशि कन्या (self sign girl) में संचरण कर रहे हैं। अब 10 सितंबर को इसी राशि में वक्री(vakri ) होकर 2 अक्टूबर को फिर से मार्गी होंगे। इसके बाद 26 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। जानें वक्री बुध का सभी 12 राशियों पर प्रभाव-

1. मेष-
बुध (wed) आपकी राशि के छठवें भाव में वक्री गोचर करेंगे। बुध के प्रभाव के कारण आपको शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है।



2. वृषभ-
आपकी राशि के पंचम भाव में वक्री बुध मिले-जुले परिणाम देंगे। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति(economic condition) मजबूत होगी। संबंधों में सुधार होगा। धन निवेश के लिए समय अति उत्तम रहेगा।

3. मिथुन-
वक्री बुध आपकी राशि के चौथे भाव में शुभ साबित होगा। इस अवधि में आपकी सुख-सुविधाओं (Amenities) में वृद्धि होगी। हालांकि कार्यस्थल पर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

4. कर्क-
कर्क राशि(Crab) वालों के तीसरे भाव में बुध ग्रह मिलेजुले परिणाम देगा। इस अवधि में आप वाणी और गुस्से पर काबू रखें। शत्रुओं से सावधान रहें।

5. सिंह-
आपकी राशि के दूसरे भाव में वक्री बुध मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। परिवार में सदस्यों के बीच मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम बरतें। छात्रों के लिए समय शुभ रहेगा।

6. कन्या-
कन्या राशि के प्रथम भाव में वक्री बुध कष्टकारी साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

7. तुला-
आपकी राशि के 12वें भाव में बुध का वक्री होना सामान्य फलकारी रहेगा। इस अवधि में आपको वाणी और क्रोध पर काबू रखने की जरूरत है। नौकरी में तरक्की मिल सकती है।

8. वृश्चिक– आपकी राशि के 11वें भाव में बुध का वक्री होना शुभ रहेगा। घर की शांति और प्रसन्नता का माहौल रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। सेहत के प्रति सतर्क रहें।

9. धनु-
आपकी राशि के 10वें भाव में बुध का वक्री होना कार्यस्थल पर तरक्की दिला सकता है। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। वाणी पर संयम बरतें।

10. मकर-
मकर राशि के नौवें भाव में बुध का वक्री होना शुभ फलदायी रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी।

11. कुंभ-
आपकी राशि के 8वें भाव में बुध का गोचर मिलेजुले परिणाम देगा। इस दौरान आप काम का बोझ महसूस कर सकते हैं। धैर्य से काम लें।

12. मीन-
मीन राशि वालों के सातवें भाव में बुध का वक्री होना शुभ साबित होगा। व्यापारियों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है। गुस्से पर काबू रखें।

नोट- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

Next Post

उज्जैनः फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन को लेकर बवाल, रणबीर-आलिया महाकाल के दर्शन किए बगैर वापस लौटे

Wed Sep 7 , 2022
उज्जैन। फिल्म ब्रह्मास्त्र (movie brahmastra) के प्रमोशन के लिए रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और डायरेक्टर अयान मुखर्जी (director Ayan Mukerji) मंगलवार को उज्जैन पहुंचे। हालांकि महाकाल के दर्शन करने से पहले ही उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल स्टारकास्ट महाकाल के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचता, उससे पहले […]