img-fluid

पारे ने मारा गोता, दो दिनों में रात का तापमान 4 डिग्री गिरा

October 26, 2023

  • – उत्तरी हवाओं के साथ आई ठंडक, मौसम में पहली बार पारा 18 डिग्री के नीचे
  • – दिन का तापमान भी कम हुआ, शाम से महसूस होने लगा ठंड का असर

इंदौर (Indore)। शहर में ठंड ने दस्तक दे दी है। पिछले दो दिनों में रात के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट हुई है और मौसम में पहली बार तापमान 18 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। वहीं दिन का तापमान भी 2 डिग्री तक कम हुआ है। इसके कारण शाम से ही हवाओं में ठंडक का अहसास होने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अरब और बंगाल की खाड़ी में उठे दो अलग-अलग चक्रवाती तूफानों और उत्तरी हवाओं के कारण ठंड का असर बढ़ा है।


विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री रहा, जो सामान्य, लेकिन परसों की अपेक्षा 1.3 डिग्री कम था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री रहा, जो परसों रात की अपेक्षा 4 डिग्री कम था। हालांकि यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान हवाओं की दिशा उत्तरी और उत्तर-पूर्वी रही और इनकी अधिकतम गति 15 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि दोनों तूफानों के कारण हवाओं की ऊपरी सतह प्रभावित हुई है, जिससे हवाओं का रुख भी बदला है। कई दिनों से जहां इंदौर आने वाली हवाओं की दिशा दक्षिणी और पश्चिमी बनी हुई थी, वहीं दो दिनों से यह बदलकर उत्तरी हो जाने के कारण हिमालय की ओर से ठंडक मिल रही है, जिससे तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दिन का तापमान 32 डिग्री और रात का 18 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा।

Share:

  • चार और सीटों से बागी लड़ेंगे चुनाव

    Thu Oct 26 , 2023
    उम्मीदवार बदलने के बाद बगावत और भडक़ी कमलनाथ का पुतला फूंका, लात-घूंसे चले भोपाल। मध्यप्रदेश (MP) में सिर मुंडाते ही ओले पडऩे वाली कहावत कांग्रेस (Congress) में सिद्ध होते नजर आ रही है। बगावत रोकने के लिए 4 सीटों पर उम्मीदवार बदलने के कांग्रेस के प्रयास नाकाम साबित हुए। सीटें बदलते ही बगावत और बढ़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved