मनोरंजन

Michael Jackson को बचपन से थी संगीत में रुचि, भाई के पॉप ग्रुप से की थी करियर की शुरुआत


डेस्क। किंग ऑफ पॉप के नाम से पुकारे जाने वाले माइकल जैक्सन पूरी दुनिया में अपने सिंगिंग और डांस की वजह से मशहूर थे। उनका जन्म 29 अगस्त 1958 में अमेरिका के इंडियाना प्रांत में हुआ था। बचपन से संगीत का शौक रखने वाले माइकल ने अपने करियर की शुरुआत भाई के पॉप ग्रुप से की थी। आज उनके जन्मदिन पर हम उनसे जुड़ी कुछ खास बातें आपको बताएंगे।

बचपन से थी संगीत में रुचि
माइकल को बचपन से भी संगीत से बेहद लगावा था। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही टैम्बोरिन और बौंगा बजाना शुरु कर दिया था। इसके बाद वह अपने भाई के म्यूजिकल ग्रुप से जुड़ गए और धीरे-धीरे लोगों के बीच पहचाने जाने लगे। इस बीच म्यूजिक इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया। साल 1971 में एक गायक के रूप में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की।


शादी रही नाकाम
अपने गानों और स्टेप्स से लोगों के दिलों पर राज करने वाले माइकल जैक्सन की निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही। साल 1994 में उन्होंने लिसा मेरी प्रिसले को हमसफर चुना लेकिन यह शादी ज्यादा समय तक टिक न सकी और दो साल बाद दोनों की राहें अलग हो गई। इस बाद उन्होंने अपनी नर्स डेबी रोव से शादी की जिससे उनके बच्चे भी हैं लेकिन ये शादी भी दो साल बाद टूट गई।

लुक्स की वजह से हमेशा रहे चर्चा में
माइकल जैक्सन अक्सर अपने लुक्स की वजह से चर्चा में आ जाते थे। उन्होंने कई बार अच्छा दिखने के लिए सर्जरी का सहारा लिया था। इसके लिए उनकी आलोचना भी खूब हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपने त्वचा का रंग बदलने के लिए भी सर्जरी कराई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो जैक्सन 150 वर्षों तक जीना चाहते थे जिसके लिए वह हमेशा ऑक्सीजन बेड पर सोते थे। कहा जाता है कि लोगों से हाथ मिलाने से पहले वह दस्ताने पहना करते थे।

Share:

Next Post

ब्रांडेड कपड़े, आईफोन, आईपैड... जेल में ठाठ-बाट के साथ रहा था Sukesh, जैकलीन ने किया खुलासा

Mon Aug 29 , 2022
डेस्क। चारदीवारी के अंदर बंद होने के बाद भी ठाठ-बाट में रह रहा था सुकेश चंद्रशेखर…इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि उनकी कथित गर्लफ्रेंड जैकलीन फर्नांडीज ने किया है। अभिनेत्री ने बताया कि ठग सुकेश चंद्रशेखर को जेल में कोई कमी नहीं थी। उन्हें वहां भी पहनने के लिए ब्रांडेड कपड़े दिए […]