img-fluid

‘मेरा फोन टैप हो रहा है’, राहुल गांधी का दावा- मेरे पास ऐसे सबूत हैं…

November 13, 2026

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बड़ा दावा किया है. राहुल गांधी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा कि उनके फोन में ऐसे सबूत मौजूद हैं, जिनके बारे में प्रधानमंत्री को भी जानकारी है, क्योंकि वह उनका फोन टैप करते हैं. राहुल ने प्रधानमंत्री को आमने-सामने बहस की चुनौती भी दी है. राहुल गांधी ने कहा कि जिस दिन प्रधानमंत्री उनके साथ वन-ऑन-वन डिबेट के लिए आएंगे, उस दिन सबको पता चल जाएगा कि कौन विदेशी ताकतों के नियंत्रण में है और कौन देशविरोधी है. उन्होंने दावा किया कि उनके फोन में इस संबंध में कई जानकारियां और सबूत मौजूद हैं.



  • राहुल गांधी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा, ‘सबूत यहीं हैं. इस फोन में हैं. प्रधानमंत्री को पता है, क्योंकि वह मेरा फोन टैप करते हैं.’ उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जब आमने-सामने बहस के लिए आएंगे, तब सबको पता चल जाएगा कि कौन विदेशी ताकतों के नियंत्रण में है और कौन देशविरोधी है. राहुल ने अपने बयान में यह भी कहा कि उनके पास इस बात की जानकारी है कि कौन कब से देशविरोधी गतिविधियों में शामिल है और उनके फोन में इससे जुड़ी कई अन्य जानकारियां भी मौजूद हैं.

    Share:

  • जब गुलाम था देश, तब विवेकानंद ने आध्यात्मिक चेतना को जागृत किया: PM मोदी

    Fri Nov 13 , 2026
    बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय कर्नाटक दौरे पर है. शुक्रवार को वह बेंगलुरु के S-VYASA यूनिवर्सिटी में प्रशांति कुटीरम के गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन और एचवी शेषाद्रि की जन्म शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में प्रशांति कुटीरम की योग अनुसंधान और सेवा की यात्रा की सराहना की. साथ ही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved