
इंदौर। इंदौर में मालदीव्स टूर पर भेजने के नाम पर एक डॉक्टर दंपति से करीब ढाई लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित डॉक्टर विकास पांडे ने एमआईजी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें डॉक्टर दंपति ने ऑनलाइन ड्रीम होलीडे नामक ट्रैवल कंपनी के जरिए मालदीव्स का हॉलीडे पैकेज बुक किया था।
दरअसल एजेंसी के संचालक आयुष्मान और कनिका ने अलग-अलग बुकिंग और व्यवस्थाओं के नाम पर दंपति से करीब ढाई लाख रुपये ले लिए। जिसमें डॉक्टर दंपति के द्वारा राशि का भुगतान करने के बाद भी जब टिकट और अन्य यात्रा दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए तो दंपति को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने संबंधित होटल से संपर्क किया, जहां से यह जानकारी सामने आई कि होटल के खाते में किसी भी प्रकार की राशि जमा नहीं हुई है। शिकायत के आधार पर एमआईजी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved