बड़ी खबर

Photos : Lockdown के डर के बीच ऐसे घर जा रहे हैं प्रवासी मजदूर, देखें ट्रेनों का हाल

मुंबई। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और कई राज्यों में संक्रमण रोकने के लिए नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। इसके बाद लोगों को लॉकडाउन (Lockdown) का डर सताने लगा है और ऐसे में देश के कई शहरों में रहने वाले प्रवासी मजदूरों ने घर वापसी शुरू कर दी है। देश में बिगड़ती कोविड स्थिति के बीच रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर बड़ी संख्या में मजदूर पहुंच रहे हैं।

मुंबई में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और संक्रमण रोकने के लिए लगाई गईं पाबंदियों के बीच गुरुवार को उत्तर प्रदेश जा रही ट्रेन प्रवासी मजूदरों से खचाखच भरी दिखी, जिसकी तस्वीर सामने आई हैं। मुंबई में लगाई गईं पाबंदियों के बाद लॉकडाउन (Lockdown) का डर सताने लगा है और ऐसे में प्रवासी मजदूर किसी भी हाल में अपने घर वापस जाना चाहते हैं। मुंबई में रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ देखी जा रही है।

ट्रेन से यात्रा कर रहे मजदूरों का कहना है कि मुंबई में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और हो सकता है कि यहां लॉकडाउन लगा दिया जाए। इसलिए शहर छोड़कर जा रहे है, क्योंकि एक बार फिर लॉकडाउन में फंसना नहीं चाहते हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रही ट्रेन में प्रवासी मजदूरों से खचाखच भरी दिखी।

मुंबई की तरह दिल्ली में भी प्रवासी मजदूरों में डर का माहौल है और गुरुवार को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई। प्रवासी मजदूर अपने घर वापस जाने के लिए जुटने लगे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई को बिहार के एक मजदूर ने बताया, ‘पिछली बार लॉकडाउन के दौरान हमें यहां फंसना पड़ा। दोबारा ऐसे हालात से बचना चाहते हैं। फिलहाल घर लौटना ज्यादा अच्छा है।’

Share:

Next Post

Temba Bavuma हुए चोटिल, पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 श्रृंखला से बाहर

Fri Apr 9 , 2021
जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवरों के कप्तान टेम्बा बावुमा (South Africa’s limited-overs captain Temba Bavuma) हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ 10 अप्रैल से शुरू हो रहे चार मैचों की टी 20 श्रृंखला (Four-match T20 series against Pakistan starting April 10) से बाहर हो गए हैं। बावुमा की जगह हेनरिक क्लासेन को […]