img-fluid

अब स्लीपर क्लास के लिए न्यूनतम 200 किमी का किराया, RAC का प्रावधान खत्म, जाने नए नियम

January 18, 2026

नई दिल्‍ली । भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने जनवरी 2026 से अमृत भारत II एक्सप्रेस ट्रेनों (Amrit Bharat Express train) की शुरुआत करने का फैसला किया है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार, इन नई ट्रेनों का किराया ढांचा और बुकिंग नियम पिछली अमृत भारत ट्रेनों से थोड़े अलग होंगे। नए नियम के तहत बेसिक किराया (fare) नहीं बदला गया है, लेकिन न्यूनतम दूरी के नियम तय किए गए हैं। नए नियम के मुताबिक, स्लीपर क्लास के लिए कम से कम 200 किमी का किराया देना होगा, जो कि 149 रुपये होता है। वहीं सेकेंड क्लास के लिए 50 किमी यानी 36 रुपये न्यूनतम किराया रखा गया है।

इसके अलावा, रिजर्वेशन चार्ज और सुपरफास्ट सरचार्ज अलग से लागू होंगे। यदि आप 100 किमी की यात्रा करते हैं, तो भी आपको स्लीपर क्लास के लिए 200 किमी का न्यूनतम किराया देना होगा।


  • RAC का प्रावधान खत्म
    अमृत भारत II एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास में एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब इस ट्रेन में RAC टिकट नहीं होंगे। एडवांस रिजर्वेशन पीरियड के दिन से ही सभी बर्थ यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी। अनारक्षित द्वितीय श्रेणी के लिए पुराने नियम ही लागू रहेंगे।

    अब केवल तीन कोटा
    स्लीपर क्लास में अब केवल तीन श्रेणियों के लिए कोटा उपलब्ध होगा। महिला, दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक कोटा। इनके अलावा अन्य कोई कोटा इस ट्रेन में लागू नहीं होगा। रेलवे बोर्ड ने वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के साथ यात्रा करने वालों के लिए लोवर बर्थ की सुविधा दी है।

    60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुषों और 45 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को सिस्टम स्वचालित रूप से लोअर बर्थ आवंटित करने का प्रयास करेगा। उपलब्धता के आधार पर आवंटित किया जाएगा। यदि आप ऐसे बच्चे के साथ यात्रा कर रहे हैं जिसका अलग से बर्थ नहीं लिया गया है, तो सिस्टम आपको लोअर बर्थ देने को प्राथमिकता देगा।

    रिफंड और डिजिटल भुगतान
    कैंसिल किए गए टिकटों का रिफंड 24 घंटे के भीतर शुरू करने के उद्देश्य से रेलवे ने नई नीति अपनाई है। आरक्षित टिकटों के लिए भुगतान केवल डिजिटल माध्यम से ही स्वीकार किया जाना चाहिए। काउंटर टिकट खरीदते समय भी डिजिटल भुगतान को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि डिजिटल भुगतान संभव नहीं है, तो सामान्य नियमों के तहत रिफंड दिया जाएगा।

    Share:

  • Iran: खामेनेई के बयान के बाद डोनाल्ड ट्रंप की खुली धमकी, बोले-ईरान में नई लीडरशिप की जरूरत

    Sun Jan 18 , 2026
    नई दिल्ली. अमेरिका (America) और ईरान (Iran) के बीच तनाव एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने शनिवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के शासन को समाप्त करने की खुली वकालत करते हुए कहा कि अब ईरान में नई लीडरशिप की जरूरत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved