img-fluid

मंत्री संजय निषाद मंच पर फूट-फूट कर रोए, लगाए गंभीर आरोप

March 23, 2026

गोरखपुर। यूपी की सियासत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यूपी सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद गोरखपुर की रैली में मंच पर ही फूट-फूटकर रोने लगे। जनता को संबोधित करने के दौरान वह रोए और जनता से अपील करते हुए कहा कि हमें मजबूत होना होगा। हमारी बहन-बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है।

संजय निषाद ने निषाद समुदाय के वोट छीने जाने का आरोप लगाया। उन्होंने निषाद पार्टी के लिए समर्थकों को खड़े होने को कहा। संजय निषाद ने कल गोरखपुर में रैली निकाली थी, जिसमें बाइक पर सवार होकर वो खुद रैली की जगह पहुंचे थे लेकिन जब रैली शुरू हुई तो वो निषाद समुदाय के साथ हुई नाइंसाफी की बात करते-करते भावुक हो गए। उसके बाद उन्होंने रोते हुए जनता से भावुक अपील की।


  • संजय निषाद ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “निषादों को जिन्होनें बर्बाद किया है, उन्हें तुम अपने वोट से बर्बाद करो। वोट से बर्बाद कर दो। तब जाकर वो तुम्हारा काम करेंगे। तुम्हारी बहन-बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है। आज के दिन में तुम्हारे बच्चे कहां-कहां नहीं भीख मांग रहे हैं। आज के दिन में हमारे लोगों का वोट छीना गया है। मैं तो यही कहूंगा कि अपनी पार्टी खड़ी करो। खड़े हो जाओ कुर्सी से, पार्टी खड़ी करो, घर-घर झंडा लगाओ, बोलो जय निषाद राज, जय निषाद राज।” संजय निषाद के इस बयान को साल 2027 के चुनाव शंखनाद माना जा रहा है।

    Share:

  • ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिन हमला नहीं करेंगे...ट्रंप बोले बातचीत के बाद फैसला, ईरानी मीडिया बोला- कोई बात नहीं हुई

    Mon Mar 23 , 2026
    नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका (Iran and the United States) के बीच युद्ध रोकने को लेकर बातचीत शुरू हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने यह दावा किया है. ट्रंप के मुताबिक, पिछले 2 दिन में ईरान और अमेरिका के अधिकारियों ने पीस डील को लेकर बातचीत की है. ट्रंप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved