img-fluid

मंत्री स्वाति सिंह का कटा टिकट, भाजपा ने 17 उम्मीदवारों की घोषणा की

February 02, 2022

-मंत्री ब्रजेश पाठक की सीट बदली, कैंट से लड़ेंगे चुनाव

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने मंगलवार को सत्रह विधानसभा उम्मीदवारों की सूची (list of 17 assembly candidates) जारी की है। भाजपा ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह का टिकट काट दिया है। राजधानी लखनऊ की सीटों पर भारी फेरबदल किया गया है।

राजधानी की सरोजिनी नगर सीट पर मंत्री स्वाति सिंह और उनके पति व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह आमने-सामने थे। वहीं कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक को लखनऊ मध्य सीट से हटाकर कैंट सीट पर उतारा गया है। बृजेश पाठक की 2017 में रही सीट पर पार्टी ने रजनीश गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कैबिनेट मंत्री गोपाल टंडन को उनकी ही सीट पर दोबारा उतारा गया है। हालांकि उनकी सीट बदले जाने को लेकर तमाम चर्चा चल रही थी।

पार्टी ने महोली से शशांक त्रिवेदी, सीतापुर से राकेश राठौर गुरु, सिधौली सुरक्षित सीट से मनीष रावत, भगवंत नगर से आशुतोष शुक्ला, मलिहाबाद सुरक्षित सीट से जया देवी, बख्शी का तालाब से योगेश शुक्ला, सरोजिनी नगर से राजराजेश्वर सिंह, लखनऊ पश्चिम से अंजनी श्रीवास्तव, उत्तर से नीरज बोरा, लखनऊ पूर्व से आशुतोष टंडन गोपाल, लखनऊ मध्य से रजनीश गुप्ता, लखनऊ कैंट से बृजेश पाठक, मोहनलालगंज सुरक्षित सीट से अमरेश कुमार, ऊंचाहार से अमरपाल मौर्य, जहानाबाद से राजेंद्र पटेल, गौरीगंज से चंद्र प्रकाश मिश्रा मटियारी, चित्रकूट से चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को उम्मीदवार बनाया है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • मप्र : राज्य शूटिंग अकादमी में बनेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक इंडोर शूटिंग रेंज

    Wed Feb 2 , 2022
    भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के अत्याधुनिक इंडोर फाइनल शूटिंग रेंज का निर्माण किया जायेगा। इस रेंज के बन जाने पर मध्य प्रदेश में वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा सकेगा। मध्यप्रदेश पहले ही शूटिंग वर्ल्ड कप की मेजबानी करने का प्रस्ताव भेज चुका है। यह जानकारी प्रदेश की खेल एवं युवा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved