
नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने 71वें संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया।
गुरुवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, गृह सचिव अजय भल्ला समेत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी।
उल्लेखनीय है कि भारत की संविधान सभा ने 26 नवम्बर 1949 को संविधान को अपनाया था और 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया। वर्ष 2015 से केंद्र की मोदी सरकार के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय ने बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर के सम्मान में 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। तब से हर वर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved