
इंदौर (Indore)। इंदौर में दिवाली पर सुतली बम पटाखा के धमाके के बाद 15 साल के लड़के की मौत हो गई। नाबालिग ने प्रतिबंधित तोप में पटाखा रखा था। पटाखा फूटते ही तेज धमाका हुआ, जिसके दबाव से वह दूर जा गिरा। इसके बाद उठा नहीं। घटना एरोड्रम इलाके में रविवार रात की है। परिवार के लोगों ने 15 साल के गजेंद्र सोलंकी को होश में लाने की कोशिश की। जब होश नहीं आया तो परिजन उसे लेकर नजदीक के अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने एमवाय अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गजेंद्र चार बहनों का इकलौता भाई था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved