img-fluid

गरबा पंडाल से खींचकर नाबालिग लड़की के साथ मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

October 20, 2026

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के नालासोपारा ईस्ट में संतोषभुवन इलाके में, 18 साल के एक युवक ने 17 साल की एक लड़की को कथित तौर पर गरबा पंडाल से बाहर खींचा और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पेल्हार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पोल्हार पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर सचिन कांबले ने बताया कि लड़की और आरोपी दोस्त थे।


  • हालांकि, लड़की के बात बंद कर देने के बाद से आरोपी नाराज था। सोमवार रात, लड़की संतोषभुवन के गारेल पाडा में एक गरबा कार्यक्रम में हिस्सा लेने गई थी। आरोप है कि युवक ने उसे पंडाल से बाहर खींचा, थप्पड़ मारा और उसके साथ मारपीट की। इस घटना के बाद, पेल्हर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved