
इन्दौर। भाजपा संगठन द्वारा इंदौर के अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष की घोषणा ईद के मौके पर की जा सकती है। इसके लिए एक नाम पर लगभग सहमति बन गई है और नाम को भोपाल भेजा जा चुका है।
अल्पसंख्यक मोर्चा को छोडक़र भाजपा के सभी मोर्चेां की घोषणा की जा चुकी है। अल्पसंख्यक मोर्चे को लेकर नामों का विरोधाभास चल रहा था। हालात यह है कि जिस किसी का नाम भी मोर्चा के नगर अध्यक्ष के लिए आता है, उसके विरोधी उसकी शिकायत करने भोपाल पहुंच जाते हैं।
इसलिए संगठन ने मोर्चा अध्यक्ष की नियुक्ति होल्ड पर डाल रखी है। अब बताया जा रहा है कि ईद के मौके पर मोर्चा अध्यक्ष की नियुक्ति हो सकती है। शुरू से बाकी दावेदारों पर भारी पड़ रहे अल्पसंख्यक नेता की नियुक्ति इस पद पर हो सकती है। हालांकि इस नेता को लेकर भी कुछ मुस्लिम नेताओं ने संगठन के बड़े नेताओं को शिकायत कर रखी है। यहां तक कि कुछ नेताओं ने तो अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी पर उक्त दावेदार द्वारा महंगे गिफ्ट देने के आरोप भी लगा दिए थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved