मनोरंजन

28 साल के बाद भारत में चुनी जाएगी मिस वर्ल्ड, जानिए कब और कहां देख सकते हैं मुकाबला

मुंबई। मिस वर्ल्ड (Miss World) एक इंटरनेशनल ब्यूटी कंपटीशन (International Beauty Competition) जिसकी शुरुआत 1951 में हुई थी। इस कंप्टीशन में अलग-अलग देश की महिलाएं (Women) अपने देश को रिप्रेजेंट (representative country) करते हुए भाग लेती हैं। आज मुंबई (Mumbai) में 71 वे मिस वर्ल्ड का फाइनल होगा। मुंबई में रेड कार्पेट को सजा दिया गया है। शाम की शुरुआत के साथ ही जजों का पैनल और फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियां इस प्रतियोगिता को देखने के लिए पहुंची हैं।

इस प्रतियोगिता में कैंडिडेट्स के लिए 3 राउंड होते हैं, जिन्हें उन्हें पास करना होता है। प्रतियोगिता में एप्लिकेंट की ब्यूटी, कॉन्फिडेंस और इंटेलिजेंस लेवल परखा जाता है। इस साल हमारे लिए बहुत गर्व की बात है क्योकि 71 वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन भारत में पूरा हुआ।


 

View this post on Instagram

 

A post shared by Miss World (@missworld)

आप 71वीं मिस वर्ल्ड का सीधा प्रसारण 9 मार्च को शाम 7:30 बजे (IST) SonyLiv पर स्ट्रीम करके या मिस वर्ल्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.missworld.com पर जाकर देख सकते हैं। इस कार्यक्रम को 140 देशों और क्षेत्रों के 1 अरब से अधिक लोग देखेंगे। भारत ने लगभग 28 साल के बाद मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी की है। 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की शुरुआत दिल्ली में हुई और इसका समापन आज 9 मार्च को मुंबई में होने जा रहा है। लगभग 120 प्रतिभागी इसमें शामिल हुए थे।

मानुषी छिल्लर ने जीता था खिताब
मिस इंडिया सिनी शेट्टी इस बार भारत को रिप्रेजेंट किया। साल 1996 में भारत ने इसकी आखिरी बार मेजबानी की थी और 2017 में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का किताब जीता था।

Share:

Next Post

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के बीच सीट बंटवारे पर बन गई सहमति

Sat Mar 9 , 2024
नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के बीच (Between Chandrababu Naidu and Pawan Kalyan) सीट बंटवारे पर (On Seat Sharing) सहमति बन गई (Agreed) । इसके बाद आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की एनडीए गठबंधन में वापसी लगभग तय हो गई […]