
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री सुरक्षा चूक मामले की जांच कर रही सुप्रीम कोर्ट की जांच कमेटी की चेयर पर्सन और पूर्व जज जस्टिस इंदु मल्होत्रा को धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्हें यह धमकी सिख फॉर जस्टिस (SFJ) संगठन की तरफ से दी गई है। इस संगठन ने धमकी भरे ऑडियो क्लिप भी जारी किए हैं।
धमकी में कहा गया है कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी और सिखों में से किसी एक को चुनना होगा। इस ऑडियो क्लिप में यह भी कहा गया है कि वह मामले की जांच आगे न बढ़ाएं। इस धमकी भरे वॉयस नोट में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज को हम किसी भी हालत में इस मामले की जांच नहीं करने देंगे।
इतना ही नहीं आगे यह भी कहा गया है कि हम सुप्रीम कोर्ट के वकीलों की भी लिस्ट बना रहे हैं। एक मीडिया समूह ने इस बात की जानकारी दी है। हालांकि अग्निबाण इस ऑडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि पहले भी इस मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के कई वकीलों को इस मामले में धमकी भरे कॉल आए थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved