भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

विधायक कृष्णा गौर ने किया कांक्रीट सड़क एवं नाली निर्माण का भूमिपूजन

  • 48.90 लाख की लागत से वार्ड 73 में किए जाएंगे विकास कार्य

भोपाल। गोविंदपुरा विधानसभा की विधायक, मप्र पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की सदस्य कृष्णा गौर ने वार्ड 73 शिव नगर कॉलोनी गुरु गोरखनाथ मंदिर के पास कृष्णा डेरी वाली गली में 25.27 लाख की नाली निर्माण, नामदेव समाज मंदिर वाली गली में 10.46 लाख की सड़क एवं नाली निर्माण, लोधी नगर श्रीनारायण दुबे वाली गली में 4.95 लाख की नाली निर्माण, भंवर नगर गली नंबर 22 में 8.22 लाख की नाली निर्माण का किया भूमिपूजन ।



कृष्णा गौर के साथ पूर्व पार्षद तुलसा वर्मा, भानपुर मंडल अध्यक्ष नीलेश गौर, भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बालिस्ता रावत, विधायक प्रतिनिधि राजू लोधी, मंडल महामंत्रीगण सुबोध साहू, विमलेश कुमार, पूर्व मंडल महामंत्री राजू राठौर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल कुचबंदिया, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम प्रजापति, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष संदीप अहिरवार ने भूमि पूजन किया । भूमि पूजन में नगर निगम जोन 16 के जोनल अधिकारी राजेंद्र अहिरवार, सिविल इंजीनियर जमीर अहमद, सहायक इंजीनियर फुरकान खान, स्वास्थ्य अधिकारी विजेंद्र गुप्ता, मंडल उपाध्यक्षगण गायत्री गायकवाड़, मुकेश ठाकुर, मंडल मंत्रीगण विजय गौतम, बीएस मरमट, शिवदयाल मैथिल, मंडल कोषाध्यक्ष संतोष उपाध्याय, मंडल कार्यालय मंत्री कमलेश गंगेले, वार्ड 73 के पालक बिंद्रपाल सिंह बाथम, वार्ड संयोजक देवेंद्र साहू, वार्ड 72 के संयोजक मुकेश बघेल, वार्ड 74 के संयोजक पूरन माली तथा कैलाश सोनी, श्रीनारायण दुबे, जगदीश साहू, पुरुषोत्तम चौरसिया, भागीरथ नामदेव, संतोष नामदेव, दशरथ नामदेव, दिव्या पटेल, रमा कुशवाहा, राजकुमारी, भगवानदास राय, नंदू, बलराम रजक, दीपक कुशवाहा, रवि कुशवाहा, रामदयाल धाकड़, रघुवीर सेन, उषा धाकड़, सुरेश तिवारी एवं अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:

Next Post

प्रदेश में दो दिन बाद फिर चढ़ेगा पारा

Thu May 19 , 2022
नौतपा से पहले भी तपने के लिए रहें तैयार भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी का असर भले ही थोड़ा कम हुआ है, पर उमस ने बेहाल कर रखा है। पूर्वी हिस्से में ज्यादा गर्मी है। यहां रात का तापमान भी 32 डिग्री पर बना हुआ है। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म खजुराहो रहा, वहीं दमोह […]