
बंगलूरू। भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में विधायक एसटी सोमशेखर और शिवराम हेब्बार को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। एसटी सोमशेखर पर राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग करने और शिवराम हेब्बार पर राज्यसभा चुनाव में मतदान के समय अनुपस्थित रहने का आरोप है। इसे लेकर कर्नाटक में भाजपा के मुख्य सचेतक ने दोनों विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved