बड़ी खबर

Amazon ऑफिस में MNS कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, राज ठाकरे को नोटिस जारी

मुंबई। महाराष्ट्र  मे अपने रसूक रखने वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena) के कार्यकर्ताओं ने मुंबई (Mumbai) स्थित ऑनलाइन कंपनी अमेजन (Amazon) के ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की। MNS अपने गरम स्वभाव के लिए प्रचलित है। इसतोड़फोड़ की वजह MNS की मांग मानी जा रही है। 

पिछले काफी समय से MNS अमेजन के पोस्टरों पर मराठी भाषा नहीं होने के साथ ही उसके ऐप पर मराठी भाषा का विकल्प नहीं होने को लेकर कंपनी पर निशाना साध रही है।कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर राज्य में अमेजन को काम करना है तो ऐप में मराठी भाषा में भी जानकारी देनी चाहिए, जिससे महाराष्ट्र के मराठी लोगों के लिए पढ़ना और ऑर्डर करना आसान हो जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं ने ‘नो मराठी, नो अमेजन’ अभियान चला रखा है। 

अमेजन कंपनी ने शिकायत दायर की है। मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। हमले में एक एलईडी टीवी(LED TV), कांच का सामान, लैपटॉप, प्रिंटर आदि तोड़ दिए गए हैं। साकीनाका पुलिस थाने में आठ लोगों के खिलाफ FIR करने की प्रक्रिया चल रही है।

Amazon ने इससे पहले शहर की डिंडोशी अदालत का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद मनसे प्रमुख राज ठाकरे को नोटिस जारी करके पांच जनवरी को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया था।

Share:

Next Post

बालाघाटः स्कूटी को टक्कर मारने के बाद पलटा ट्रक, चार लोगों की मौत

Sat Dec 26 , 2020
बालाघाट । मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के भरवेली थाना क्षेत्र में ग्राम उद्घाटी और गांगुलपारा के बीच शुक्रवार शाम को तेज रफ्तार ट्रक सामने से आ रही एक स्कूटी को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक स्कूटी सवार और तीन ट्रक […]