बड़ी खबर

‘मोदी सरकार आजाद भारत की सबसे भ्रष्ट और अहंकारी सरकार’, केजरीवाल बोले- BJP खुद को भगवान से…

मुंबई। मुंबई में पिछले दो दिनों से चल रही इंडिया गठबंधन की मीटिंग का समापन हो चुका है। मीटिंग के बाद इंडिया गठबंधन के दिग्गजों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी-अपनी बात मीडिया के सामने रखी। इस दौरान दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और मोदी सरकार पर जबरदस्त प्रहार किया। उन्होंने मोदी सरकार को आजाद भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया।

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि इंडिया गठबंधन सिर्फ 27-28 दलों का गठबंधन नहीं है। यह देश के 140 करोड़ लोगों का गठबंधन है। लोग एक साथ आए हैं, लोग बहुत बड़ी संख्या में 21वीं सदी के भारत का निर्माण करने के लिए खड़े हो रहे हैं। नरेंद्र मोदी सरकार आजाद भारत की सबसे भ्रष्ट और अहंकारी सरकार है।

उन्होंने अडानी मामले का जिक्र करते हुए कहा कि हम सुन रहे हैं कि विदेशी अखबारों के पहले पेज पर खबरें छप रही हैं कि हमारी केंद्र सरकार एक आदमी के लिए काम कर रही है, वो आदमी भारत से पैसे विदेश ले जा रहा है। यह सुनकर बहुत दुख होता है। आज हमारे भारत का युवा रोजगार खोज रहा है। वो जब सरकार के पास जाता है तो पता चलता है कि सारी सरकार एक आदमी के लिए काम कर रही है, सारी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।


‘खुद को भगवान से बड़ा समझ रही मोदी सरकार’
महंगाई पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज हमारे लोगों के घर का खर्चा नहीं चल रहा। आमदनी उतनी ही है, खर्चे बढ़ते जा रहे हैं। सारी सरकार एक ही आदमी के लिए काम कर रही है। ये लोग खुद को भगवान से बड़ा समझ रहे हैं, जो खुद को भगवान से बड़ा समझता है, उसका पतन बहुत जल्दी होता है। उन्होंने कहा कि सबको लगने लगा है कि इंडिया गठबंधन मोदी सरकार के पतन का कारण बनने जा रहा है। बहुत बड़ी-बड़ी ताकतें इस इंडिया गठबंधन को तोड़ने में लगेंगी।

पिछले कुछ दिनों से यह जबरदस्ती दिखाया जा रहा है कि इससे उसकी लड़ाई हो गई, उसकी इससे लड़ाई हो गई है। पिछले तीन मीटिंग के बाद कहा जा सकता है कि यहां किसी की किसी से लड़ाई नहीं है, यहां कोई पद के लिए नहीं आया। यहां सब भारत को आगे ले जाने के लिए आए हैं। सबने आगे बढ़कर मुंबई मीटिंग में जिम्मेदारी ली है। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में पूरा भारत एकसाथ आएगा औऱ इस अंहकारी, भष्टाचारी और तानाशाही सरकार के पतन की वजह बनेगा।

Share:

Next Post

नेहरू मेमोरियल का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय करने की मंजूरी दे दी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने

Fri Sep 1 , 2023
नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने नेहरू मेमोरियल संग्रहालय एवं पुस्तकालय (Nehru Memorial Museum and Library) का नाम बदलकर (Renaming) प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (Prime Minister’s Museum and Library) करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी (Approved) । केंद्र द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, “भारत सरकार (व्यवसाय का आवंटन) […]