भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राजधानी में 7 साल की मासूम सहित 4 युवतियों से छेडख़ानी

  • घर,बस स्टॉप और मुख्य मार्गों तक असुरक्षित हुई महिलाएं

भोपाल। राजधानी में बीते 24 घंटे में छेडख़ानी के चार मामले सामने आए हैं। शाहजहांनाबाद में घर के आंगन में नहा रही सात साल की मासूम से पड़ोसी ने अश्लील हरकतें करने के बाद मारपीट की। एमपी नगर में बस के इंतेजार में खड़ी युवती के साथ पूर्व परिचित ने छेडख़ानी के बाद मारपीट कर दी। अशोका गार्डन में ड्यूटी से लौट रही महिला को युवक ने अश्लील कमेंट्स कर दिए। विरोध करने पर आरोपी ने पीडि़ता से झूमाझटकी की। इधर, हबीबगंज में 13 साल की किशोरी के साथ मोहल्ले के युवक ने छेडख़ानी कर दी। चारों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिए हैं।



शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के अनुसार सात साल की किशोरी बाग मुंशी हुसैन खां इलाके में रहती है। तीन साल पहले उसकी मां का निधन हो चुका है। पिता ने दूसरा विवाह कर लिया है। लड़की मौसी के साथ रहती है और उसकी परवरिश उसकी मौसी ही करती हैं। मौसी के घर के पड़ोस में मोहसिन नाम का युवक रहता है। बीती रात चार मार्च की शाम को सात साल की मासूम घर के आंगन में स्थित बाथरूम में नहा रही थी। तभी वहां मोहसिन आया और पीडि़ता को पांच रुपए देकर उसके साथ में अश्लील हरकतें करने लगा। बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसके साथ में मारपीट की और फरार हो गया। कल फिर आरोपी ने अश्लीलता की हरकत की,तब मौसी ने उससे पूछताछ की तो उसने पुरानी घटना की जानकारी भी दी। जिसके बाद मौसी बच्ची को लेकर थाने पहुंची और प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। एमपी नगर पुलिस के अनुसार 24 साल की पीडि़ता एमपी नगर स्थित एक फर्म में प्रायवेट जॉब करती है। कल शाम को सरगम टॉकीज के पास में बस स्टॉप पर खड़ी थी। तभी आरोपी पंकज लौवंशी उसके पास आया और जबरन बात करने का प्रयास किया। पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसको चांटा जड़ दिया। दोनों पूर्व परिचित हैं। लड़की ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

सरेराह आरोपी बोला, घर नहीं मेरे साथ चल
29 साल की विवाहिता अशोक बिहार कॉलोनी अशोका गार्डन में रहती है और प्रायवेट जॉब करती है। बीती रात करीब दस बजे वह ड्यूटी से घर लौट रही थी। तभी कॉलोनी में स्थित भगत सिंह पार्क के पास फीरोज नाम का युवक उसका पीछा करने लगा। आरोपी बोला घर नहीं मेरे साथ चलो, रात भर घुमाउंगा, जो चाहोगी दे दूंगा। फरियादिया ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ झूमाझटकी कर दी। महिला ने शोर मचाया तो आस पास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। इधर, हबीबगंज थाना इलाका स्थित श्याम नगर मल्टी में रहने वाली 13 साल की किशोरी के साथ वहीं रहने वालेे रफीक खान ने कल शाम को छेडख़ानी कर ली। इस मामले में भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

Share:

Next Post

समूहों के हाथों में जाएंगी सभी सरकारी कैंटीन

Thu Mar 10 , 2022
मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में किया महिला समूह के कैफे का शुभारंभ भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि प्रदेश की सभी शासकीय कैंटीन का संचालन स्व-सहायता समूहों द्वारा किया जायेगा। इस ध्येय की प्राप्ति के लिए आज प्रदेश में 127 दीदी कैफे का शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में मध्यप्रदेश […]