img-fluid

नीरस मैच…स्टेडियम भी रहा खाली-खाली

March 01, 2023

नहीं लगीं लंबी कतारें… आसानी से मिला प्रवेश

खिलाडिय़ों के मुकाबले से पहले दर्शकों का मुकाबला

इंदौर। होलकर स्टेडियम (Holkar Stadium) में आज से प्रारंभ हुए भारत-ऑस्ट्रेलिया के तीसरे टेस्ट (India-Australia third test) मैच में इन्दौरी खेलप्रेमियों का उत्साह कम नजर आया। अब तक शहर में जितने भी मुकाबले रहे हैं, हाउसफुल रहे हैं, लेकिन इस बार दर्शकों की रुचि कम दिखाई दी। सुबह 8 बजे से प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई थी, लेकिन लंबी-लंबी कतारें न लगते हुए दर्शकों को आसानी से प्रवेश मिल रहा था। स्टेडियम के अंदर भी अधिकांश दर्शक दीर्घाएं खाली नजर आ रही थीं। पैवेलियन के छोर के तो दर्शक काफी कम दिखाई दे रहे थे। मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन भारत के शीर्ष खिलाडिय़ों ने निराश किया। कप्तान रोहित शर्मा, पुजारा, गिल सहित अन्य सितारा बल्लेबाज फ्लॉप हो गए और एक घंटे के भीतर ही आधी टीम पैवेलियन लौट गई। इस मैच को देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया से भी कई दर्शक आए हैं।


  • इस तरह खाली रहा स्टेडियम

    इन्दौर मैच के दौरान दर्शक दीर्घाएं हमेशा हाउसफुल रहती थीं, लेकिन इस मैच में सभी दीर्घाएं खाली नजर आ रही थीं। दोपहर बाद हो सकता है दर्शकों की संख्या में इजाफा हो। मैच के टिकट भी इस बार बेहद आसानी से उपलब्ध हुए।

    नायडू की प्रतिमा का अनावरण

    टेस्ट मैच की शुरुआत के पूर्व कैप्टन सीके नायडू की प्रतिमा का अनावरण भारत व ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तानों के साथ एमपीसीए के पदाधिकारियों ने किया। मैच की शुरुआत भी स्टेडियम में लगी घंटी बजाकर की गई।

    Share:

  • 4 मीटर चौड़ा होगा शास्त्री ब्रिज

    Wed Mar 1 , 2023
    नया शास्त्री ब्रिज बनाने पर 60 से 70 करोड़ का खर्च  रेलवे ने नगर निगम को सौंपी ब्रिज की ड्राइंग और डिजाइन इंदौर, अमित जलधारी। शहर के पूर्व, पश्चिमी और मध्य क्षेत्र को जोडऩे वाले सबसे पुराने शास्त्री ब्रिज की जगह नया चौड़ा ब्रिज बनाया जाएगा। इसके निमाüण पर 60 से 70 करोड़ रुपए खर्च […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved