देश

केरल पहुंच रहा मानसून, जानें आपके राज्य में कब पहुंचेगा

नई दिल्ली। देश में केरल के रास्ते आज मानसून प्रवेश कर जाएगा। केरल में बादल छा गए हैं, वहीं कुछ स्थानों पर मानसून की बूंदाबांदी शुरू हो गई है। शाम तक मानसून केरल में सक्रिय हो जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार केरल में आने के बाद मानसून 11 जून को महाराष्ट्र और तेलंगाना, जबकि 18-19 जून तक मध्यप्रदेश में आ जाएगा। अगले 24 घंटे में दिल्ली सहित कुछ राज्यों में मानसून पूर्व की बारिश हो सकती है। गौरतलब है कि इस बार अरब सागर में पछवा हवा चलने के कारण देश में मानसून सामान्य से 2 दिन लेट आ रहा है।


मौसम विभाग की माने तो मानसून केरल में दस्तक देने के बाद आगे बढ़ेगा। 11 जून को महाराष्ट्र व तेलंगाना में मानसून आने की संभावना है। 12 जून को पश्चिम बंगाल और 13 जून को ओडिशा में मानसून पहुंच सकता है। इसके बाद मानसून झारखंड और बिहार की ओर रुख करेगा। झारखंड में 14 जून को मानसून आने के आसार है। वहीं 16 जून को मानसून बिहार और छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 18-19 जून को मानसून उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में दस्तक देगा। उत्तर प्रदेश में इस बार 23 जून को मानसून आने की संभावना है। 26 जून को मानसून गुजरात पहुंच सकता है। आपको बता दे कि इस बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा में 27 जून को मानसून आने की संभावना है। दिल्ली के बाद मानसून का रुख पंजाब की ओर होगा। यहां 28 मई तक आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। अंत में 29 जून को मानसून राजस्थान पहुंच सकता है।

Share:

Next Post

ग्रामीणों ने वैक्सीन लगवाने से किया इंकार, SDM ने कटवा दी गांव की बिजली, राशन वितरण पर भी लगाई रोक

Thu Jun 3 , 2021
कन्नौज। देश में एक तरफ वैक्सीनेशन का कार्य जोरों पर हैं। महानगरों में कई जगहों पर सरकारी सेंटरों में जहां लोगों को वैक्सीनेशन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ कई जगहों पर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अभी भी वैक्सीन लेने से हिचक रहे हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार सहित […]