img-fluid

मानसून सत्र : PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज, बोले-56 नहीं, 28 साल के नौजवान बढ़ा रहे देश का मान…

July 20, 2026

नई दिल्ली. संसद का मानसून सत्र (Monsoon Session) आज से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) संसद पहुंचे। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मानसून हो या संसद (Parliament) का मानसून सत्र, अगर दोनों सक्रिय रहें तो बहुत फलदायी साबित होते हैं। इससे देश का कल्याण और सभी जीवों की भलाई होती है। प्रधानमंत्री ने प्रार्थना की कि यह मानसून और मानसून सत्र, दोनों ही देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए उत्पादक साबित हों।


  • राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री का तंज
    अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा- मैं किसी 56 वर्षीय युवक की बात नहीं कर रहा हूं। मैं देश के उन युवा उद्यमियों की बात कर रहा हूं जिनकी औसत आयु 28 वर्ष है… वे बधाई के पात्र हैं, इसमें कोई संदेह नहीं। लेकिन ऐसी बातें, आप जानते हैं, भारत में आत्मविश्वास बढ़ाती हैं। विश्व में भारत की छवि सर्वत्र सम्मानित और व्यापक रूप से स्वीकार्य होती जा रही है।

    ‘देश ने पिछले महीने कई उपलब्धियां हासिल की’
    पीएम मोदी ने आगे कहा कि देश ने पिछले महीने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। अंतरिक्ष क्षेत्र का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष मानसून सत्र से पहले भारतीय नागरिक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा था और दो दिन पहले भारत के युवा स्टार्टअप ने भी बड़ी सफलता हासिल की है।

    Share:

  • जेडी वेंस बने चौथी बार पिता, बेटे के जन्म के साथ 156 साल पुराना अमेरिकी रिकॉर्ड भी टूटा

    Mon Jul 20 , 2026
    वॉशिंगटन। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (Vice President JD Vance) और सेकंड लेडी उषा वेंस (Lady Usha Vance) के परिवार में नए सदस्य का आगमन हुआ है। रविवार को दंपति ने अपने चौथे बच्चे, एक बेटे, के जन्म की जानकारी साझा की। इस जन्म के साथ ही जेडी वेंस अमेरिकी इतिहास में पिछले 156 वर्षों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved