जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

मासिक राशिफल : 14 मार्च के बाद इन 3 राशि वालों को मिलेगी सफलता, इनकी बढ़ेंगी मुश्किलें

नई दिल्‍ली । मार्च (March) का महीना शुरू हो गया है। मार्च महीने में महाशिवरात्रि से लेकर होली तक कई बड़े त्योहार आएंगे। हर दिन बदलती ग्रहों (planets) की स्थिति का सभी 12 राशियों (zodiac signs) पर प्रभाव पड़ेगा। मार्च में कुछ राशि वालों को आशातीत सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ राशि वालों का समय मुश्किलों भरा रहेगा। जानिए मार्च 2022 में किन राशि वालों को होगा लाभ-नुकसान-

मेष- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन किसी अज्ञात भय से परेशान भी हो सकता है। मास के प्रारंभ में कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी, परंतु मेहनत भी अधिक रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में सुख शांति रहेगी, परंतु 14 मार्च के उपरांत आत्मसंयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।


वृषभ- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन किसी अज्ञात भय से परेशान भी हो सकता है। मास के प्रारंभ में कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी, परंतु मेहनत भी अधिक रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में सुख शांति रहेगी, परंतु 14 मार्च के उपरांत आत्मसंयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।

मिथुन- मास के प्रारंभ में मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से सद्भाव तो रहेगा, परंतु कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। फल स्वरूप मेहनत अधिक करनी होगी। रहन सहन अव्यवस्थित रहेगा। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के प्रति भी सचेत रहें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सात मार्च से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कर्क- मास के प्रारंभ में मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार की स्थिति मास के प्रारंभ में संतोषजनक रहेगी, परंतु सात मार्च से कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। 27 मार्च के बाद पुन: कारोबार में प्रगति दिखाई देगी। परिवार का सहयोग भी मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें।

सिंह- 14 मार्च तक तो आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। तत्पश्चात धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। सात मार्च के बाद कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परंतु मास के अंत में पुन: कुछ परेशानियां आ सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में अवसर मिल सकते हैं। परंतु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

कन्या- मास के प्रारंभ में तो मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। सात मार्च के बाद इसमें कमी आ सकती है। 15 मार्च से मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे, परंतु कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।

तुला- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। संगीत में रुचि बढ सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। 14 मार्च तक आय की स्थिति पर्याप्त रहेगी। तदुपरांत आय में कमी व खर्च अधिक हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी नए कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। संपत्ति का विस्तार होगा। परंतु पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

वृश्चिक- मन अशांत रहेगा। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। कारोबार में मेहनत भी अधिक रहेगी। कारोबार में आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा, परंतु स्वास्थ्य के प्रति सचेत भी रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। 15 मार्च से धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। शैक्षिक व शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु- शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। परंतु आत्म संयत रहें। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। सात मार्च से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। मेहनत अधिक रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परंतु विदेश प्रवास के योग भी बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार से दूर रहना भी पड़ सकता है।

मकर- मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बातचीत में संतुलित रहें। सात मार्च से वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। 14 मार्च के बाद परिश्रम अधिक रहेगा। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं।

कुंभ- मन परेशान हो सकता है। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। सात मार्च के बाद कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। संतान सुख में वृद्धि हो सकती है। परंतु माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

मीन- आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। सात मार्च से कारोबार में ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। 15 मार्च से धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार में शांति के लिए प्रयास करें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। किसी पैतृक संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। घर के रखरखाव तथा साज सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। बहन या भाइयों से वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Share:

Next Post

UP : कबीरचौरा मठ में 3 दिन प्रवास करेंगी प्रियंका गांधी, PM के गढ़ में संभालेंगी चुनाव प्रचार की कमान

Thu Mar 3 , 2022
लखनऊ । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) अगले तीन दिनों वाराणसी (Varanasi) स्थित कबीर चौरा मठ (Kabir Chaura Math) में रहेंगी और वहीं से ही चुनाव प्रचार (Election Campaign) के लिए निकलेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के गढ़ में रुक कर प्रियंका गांधी सातवें चरण के चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगी। वह बुधवार […]