बेंगलुरु। कर्नाटक (Karnataka) के बेंगलुरु (Bangalore) में भगदड़ की एक दर्दनाक घटना (Traumatic Event) में 11 लोगों की जान चली गई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की भव्य जीत का जश्न मनाने के लिए लाखों लोग एकत्र हुए थे। भीड़ बेकाबू हो गई और परिणामस्वरूप भगदड़ मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 युवाओं की इस हादसे में मृत्यु हो गई।
प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और राम कथा वाचक पूज्य मोरारी बापू (Morari Bapu) ने इस करुण घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है और उनके परिवारजनों को ₹15,000-₹15,000 की सहायता राशि (Relief Fund) अर्पण की है। कुल सहायता राशि ₹1,65,000 है।
एक अन्य दुखद घटना में, द्वारका की गोमती नदी में स्नान करते समय जामनगर की एक युवती की डूबने से मृत्यु हो गई। पूज्य बापू ने उस युवती को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उसके परिवार को ₹15,000 की सहायता समर्पित की है।
पूज्य बापू ने सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्री हनुमानजी के चरणों में प्रार्थना की है और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved