देश

अप्रैल में और सताएगी गर्मी, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में सामान्य से अधिक रहेगा तापमान

नई दिल्ली । मौसम कार्यालय ने गुरुवार को कहा कि उत्तर पश्चिम (North West), मध्य भारत (Central India) और पूर्वोत्तर (Northeast) के कुछ हिस्सों में अप्रैल में अधिकतम तापमान (Temperature) सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत, देश के पूर्वी हिस्सों के कई भागों और पूर्वोत्तर के आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य व सामान्य से कम रहने की संभावना है। भारत ने मार्च में दो हीट वेब (गर्म हवा) का अनुभव किया, पहली 11 मार्च से 21 मार्च के बीच जब अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से 11 डिग्री ऊपर था।


मौसम कार्यालय ने कहा कि दूसरा हीट वेव 26 मार्च को शुरू हुआ और दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से नौ डिग्री अधिक रहने के साथ जारी है। तटीय प्रायद्वीपीय क्षेत्रों को छोड़कर लगभग पूरे भारत में मार्च में कम वर्षा हुई। मार्च के लिए सामान्य वर्षा 39.3 मिमी है, जो 1961 और 2010 के बीच वर्षा की लंबी अवधि का औसत है। भारत में अप्रैल में लंबी अवधि के औसत (एलपीए) की सामान्य वर्षा होने की उम्मीद है।

इसने कहा कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अप्रैल में सामान्य से कम बारिश होने की उम्मीद है। मौसम कार्यालय ने कहा कि दक्षिण प्रायद्वीप के कई हिस्सों, मध्य भारत के पश्चिमी हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

Share:

Next Post

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत

Fri Apr 1 , 2022
पुंछ। पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में गुरूवार शाम को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे (painful road accident) में 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि कुछ अन्य घायल हुए है। जानकारी के अनुसार एक टाटा सूमो (Tata Sumo) नंबर जेके12.2725 में सवार होकर लोग विवाह समारोह में भाग लेने के लिए सुरनकोट के […]