img-fluid

इंदौर बैतूल मार्ग पर बस पलटी दुर्घटना में 1 दर्जन से अधिक यात्री हुए घायल

August 07, 2023

 

इंदौर। देवास जिले में इंदौर-बैतूल मार्ग पर कालापाठा के पास एक बस पलट गई। इससे इसमें सवार एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। हादसा कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


बताया जाता है कि इंदौर-होशंगाबाद मार्ग पर चलने वाली लाहिया बस सर्विस की बस सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस पलटने के कारण इसमें सवार एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए कन्नौद के अस्पताल में भिजवाया गया है।

Share:

  • राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने पर कमलनाथ बोले- 'लोकसभा में फिर सुनने को मिलेगी शेर...'

    Mon Aug 7 , 2023
    भोपाल: मोदी सरनेम मानहानी मामले सुप्रीम कोर्ट के सजा पर रोक लगाने के बाद आज राहुल गांधी की संसद की सदस्यता बहाल कर दी गई है. राहुल गांधी एक बार फिर से सांसद बन गए हैं. वहीं उनकी सदस्यता बहाली को लेकर तमाम नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है. इस बीच मध्य प्रदेश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved