देश

Corona : बीते 24 घंटे में संक्रमण के 10 हजार से ज्यादा नए मामले, देश में इतने दिनों के बाद मिले सबसे कम केस

नई दिल्ली। देश में त्योहारों के बीच राहत देने वाली खबर है। पिछले पांच दिनों से कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों में लगातार कमी होती जा रही है, जिससे दैनिक मामलों में गिरावट हो रही है। बीते 24 घंटे में 10,423 नए मामले सामने आए। यह 259 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है।

इससे पहले सोमवार को 12 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस आए थे। जो 248 दिनों में सबसे कम था। वहीं,  पिछले 24 घंटे में कोरोना से 443 लोगों ने दम तोड़ दिया है।  उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,53,776 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है।


देश में 250 दिनों में सबसे कम एक्टिव केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना के 15 हजार 021 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ अब तक देश में कोरोना से ठीक हुए मरीजों का कुल आंकड़ा 3 करोड़ 36 लाख 83 हजार 581 पर पहुंच गया है।

देश में कोरोना के 1 लाख 53 हजार 776 एक्टिव केस बचे हुए हैं। जो 250 दिनों में सबसे कम है। 3 करोड़ 42 लाख 96 हजार 237 कुल मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 58 हजार 880 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, भारत में अभी तक  1 अरब 06 करोड़ 85 लाख 71 हजार 879 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

Share:

Next Post

राजकुमारी माको के पति अमेरिका के न्‍यूयॉर्क स्‍टेट बार एग्‍जाम में फेल

Tue Nov 2 , 2021
टोक्‍यो। जापान की राजकुमारी माको (Japan Princess Mako ) करोड़ों रुपये और आलीशान जिंदगी को छोड़ एक साधारण इंसान से शादी (marry a normal person) करने के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। माको के वकील पति कोमुरो केई (Mako’s lawyer husband Komuro Kei) अमेरिका के न्‍यूयॉर्क स्‍टेट बार एग्‍जाम में फेल (Failed […]