
इंदौर।आज सांवेर में भाजपा प्रत्याशी और मंत्री तुलसी सिलावट के नामांकन रैली और सभा में 100 से अधिक लोगों के होने पर सांवेर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। सांवेर पुलिस ने बताया कि अनुमति तो 100 लोगों के लिए ली गई थी और रैली तथा सभा में 100 से अधिक लोग थे। इनकी संख्या 3000 से अधिक बताई जा रही है। इससे आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। इसी आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया है। उप चुनाव प्रभारी रमेश मेंदोला और आयोजक विजय व्यास के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज हुआ है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved