बड़ी खबर भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मप्र में अब तक लगे कोरोना रोधी वैक्सीन के 6.44 करोड़ से अधिक डोज

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण से बचाने के लिये चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान के प्रति नागरिकों में खासा उत्साह है और वे स्वयं ही टीकाकरण केन्द्र पहुंचकर वैक्सीनेशन करा रहे हैं। राज्य में अब-तक वैक्सीन के 6 करोड़ 44 लाख 24 हजार 205 डोज लगाए जा चुके हैं। मंगलवार को शाम तक 98 हजार 478 नागरिकों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, प्रदेश में 52 हजार 438 कोरोना से संबंधित जाँच की गईं, जिनमें 10 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई।

एनएचएम संचालक (टीकाकरण) डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया प्रदेश में कुल 5 करोड़ 49 लाख पात्र नागरिक हैं, जिनका टीकाकरण किया जाना है। इनमें से अभी तक 4 करोड़ 87 लाख से अधिक नागरिकों को प्रथम डोज और एक करोड़ 55 से अधिक नागरिकों को वैक्सीन के दोनों डोज लगाये जा चुका हैं।


जिलेवार वैक्सीनेशन की रिपोर्ट
प्रदेश में जिलेवार अभी तक आगर मालवा में 5 लाख 13 हजार 76, अलीराजपुर में 4 लाख 56 हजार 659, अनूपपुर में 5 लाख 82 हजार 113, अशोकनगर में 6 लाख 92 हजार 343, बालाघाट में 15 लाख 75 हजार 105, बड़वानी में 9 लाख 57 हजार 910, बैतूल में 13 लाख 2 हजार 423, भिण्ड में 12 लाख 78 हजार 165, भोपाल में 30 लाख 12 हजार 463, बुरहानपुर में 6 लाख 84 हजार 726, छतरपुर में 13 लाख 16 हजार 330, छिंदवाड़ा में 19 लाख 13 हजार 357, दमोह में 10 लाख 21 हजार 647, दतिया में 7 लाख 28 हजार 272, देवास में 13 लाख 75 हजार 72, धार में 17 लाख 54 हजार 155, डिण्डोरी में 6 लाख 946, गुना में 10 लाख 6 हजार 629, ग्वालियर में 20 लाख 2 हजार 63, हरदा में 4 लाख 99 हजार 454, होशंगाबाद में 11 लाख 32 हजार 178, इंदौर में 44 लाख 72हजार 344, जबलपुर में 26 लाख 77 हजार 930, झाबुआ में 7 लाख 22 हजार 651, कटनी में 10 लाख 53 हजार 306, खण्डवा में 11 लाख 14 हजार 887 नागरिकों को कोरोना वैक्सीन के डोज लगाये जा चुके हैं।

इसी प्रकार खरगोन में 14 लाख 190, मण्डला में 8 लाख 11 हजार 366, मंदसौर में 11 लाख 76 हजार 315, मुरैना में 16 लाख 29 हजार 236, नरसिंहपुर में 10 लाख 10 हजार 24, नीमच में 7 लाख 56 हजार 288, पन्ना में 7 लाख 275, रायसेन में 11 लाख 31 हजार 980, राजगढ़ में 13 लाख 55 हजार 627, रतलाम में 13 लाख 42 हजार 506, रीवा में 20 लाख 21 हजार 721, सागर में 20 लाख 91 हजार 628, सतना में 17 लाख 90 हजार 906, सीहोर में 12 लाख 28 हजार 783, सिवनी में 11 लाख 80 हजार 550, शहडोल में 9 लाख 70 हजार 874, शाजापुर में 7 लाख 95 हजार 398, श्योपुर में 4 लाख 91 हजार 772, शिवपुरी में 13 लाख 67 हजार 444, सीधी में 8 लाख 15 हजार 547, सिंगरौली में 8 लाख 97 हजार 751, टीकमगढ़ में 11 लाख 23 हजार 702, उज्जैन में 21 लाख 16 हजार 984, उमरिया में 5 लाख 34 हजार 92 और विदिशा जिले में अब तक 12 लाख 37 हजार 42 नागरिकों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

कोरोना के 10 नये प्रकरण
प्रदेश में कोरोना के मंगलवार को 10 नये प्रकरण आये। इनमें इंदौर में 2, भोपाल में 6 एवं पन्ना में 2 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रदेश की पॉजीटिविटी दर 0.01 प्रतिशत रही। प्रदेश में आज 11 रोगी स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में 1671 फीवर क्लीनिक एक्टिव हैं। इसके साथ ही 104 तथा 181 हेल्पलाइन नम्बर पर 52 हजार से अधिक रोगियों का टेलीकंसल्टेशन किया गया। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

हॉकी चैंपियनिशपः साई, एसजीपीसी और एचएआर ने जीते अपने मुकाबले

Wed Oct 6 , 2021
भोपाल। भोपाल में खेली जा रही प्रथम सब जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैंपियनिशप-2021 के दूसरे दिन साई अकादमी, एसजीपीसी हॉकी अकादमी और एचएआर हॉकी अकादमी ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। चैंपियनशिप का आयोजन हॉकी इंडिया तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में साई सेंटर ग्राम गोरा में किया जा रहा है। […]