भोपाल। कोरोना टीकाकरण (corona vaccination) में प्रदेश ने शुक्रवार 29 अक्टूबर की शाम तक कोरोना वैक्सीन की कुल 7 करोड़ 53 हजार 790 डोज लगाई गयी है। प्रदेश में कोरोना टीकाकरण (corona vaccination) में 2 करोड़ एक लाख 86 हजार 296 व्यक्तियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने की उल्लेखनीय सफलता भी प्राप्त की गई।
डायरेक्टर एनएचएम (टीकाकरण) डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में अब तक 4 करोड़ 98 लाख 67 हजार 494 को कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज और 2 करोड़ एक लाख 86 हजार 296 व्यक्तियों को दोनों डोज लगाई गई।
आज शुक्रवार 29 अक्टूबर को शाम 6.30 बजे तक प्रदेश में एक लाख 91 हजार 309 कोरोना वैक्सीन डोज लगाई गई। कोविड टीकाकरण अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved