खेल

मध्यप्रदेश व हरियाणा के बीच होगा हॉकी का फाइनल मुकाबला

– सेमीफाइनल में मध्यप्रदेश और हरियाणा की टीमों ने दर्ज की जीत

झांसी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की नगरी झांसी में खेली जा रही 11वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चॅैम्पियनशिप 2021 के शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में मध्य प्रदेश और हरियाणा की टीमों ने प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

मेजर ध्यानचंद स्पोर्टस स्टेडियम में खेले गये पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम का सामना महाराष्ट्र से हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में दोनों ही टीमों ने बेहतरीन हॉकी का प्रदर्शन किया और मध्य प्रदेश ने 2-1 से जीत हासिल की। दूसरे सेमीफाइनल में -हॉकी हरियाणा एवं हॉकी पंजाब के मध्य मुकाबला हुआ हरियाणा की टीम ने 3-0 से अपने नाम किया। 30 अक्टूबर को दोनों टीमें फाइनल के लिए भिड़ेंगी।

इससे पहले प्रथम सेमीफाइनल मैच के मुख्य अतिथि के रूप में सुरेश चन्द्र, अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन उत्त प्रदेश शासन व नोडल अधिकारी झांसी द्वारा दोनों महिला हॉकी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि को शैलेष कुमार मुख्य विकास अधिकारी, सर्वेश कुमार दीक्षित उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण, सुरेश बोनकर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी व संजीव सरावगी मण्डल संयोजक ओलम्पिक संघ झांसी द्वारा बुके भेंट कर स्वागत किया। दूसरे सेमीफाइनल से पहले पी के सिंह अपर आयुक्त (प्रशासन) झांसी मण्डल व शादाब असलम अपर नगर आयुक्त नगर निगम द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

इस अवसर पर महेन्द्र सिंह नेगी हॉकी इण्डिया, सुरेन्द्र कौर प्रमुख चयनकर्ता हॉकी इण्डिया, राममिलन उप क्रीड़ा अधिकारी, रंजीत राज उप क्रीड़ा अधिकारी, सुनीता तिवारी, इब्राहिम खान, अशोक ओझा, दीप सारस्वत, रमेश साहू, ब्रजेन्द यादव, विनम्र खाण्डेकर, मुकेश भारतीया, विकास बैंध्या, मो0 हसरत द्वारा सहयोग एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन असमा खान उद्घोषिका, शिक्षा विभाग-झांसी द्वारा किया। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

Redmi Note 11 सीरीज के तीन जबरदस्‍त फोन लॉन्‍च, मिलेगी 120W की फास्‍ट चार्जिंग, जानें कीमत

Sat Oct 30 , 2021
लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार टेक कंपनी xiaomi ने अपने सब-ब्रांड रेडमी के तहत घरेलू बाजार में Redmi Note 11 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। Redmi Note 11 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं जिनमें Redmi Note 15G1 5G, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ शामिल हैं। […]