img-fluid

इंदौर के पितृ पर्वत पर भी एक लाख से अधिक भक्तों का उमड़ा सैलाब

January 01, 2026

इंदौर। विश्व प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थस्थल पितृ पर्वत (Pitra Parvat) भी अंग्रेजी नववर्ष के पहले दिन एक लाख से अधिक भक्तों के लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र बना रहा। सुबह से देर रात तक पितृ पर्वत और मंदिर के गर्भ गृह से लेकर मुख्य प्रतिमा के दर्शन हेतु भक्तों का अखंड सैलाब दिनभर बना रहा। यहाँ भक्तों की आस्था का आलम यह था कि जितने दर्शन ऊपर थे, उससे कहीं अधिक नीचे प्रतीक्षा करते रहे और यह स्थिति दिनभर बनी रही।


इस दौरान कई बार पुलिसकर्मियों को भी भक्तों से मनोहर करना पड़ी। पितृ पर्वत की व्यवस्था संभाल रहे आकाश विजयवर्गी महेश दलोदरा ने बताया कि भक्तों की इतनी उपस्थिति को देखकर तत्काल खिचड़ी प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई और करीब एक लाख भक्तों को पूरे समय प्रसाद वितरण किया गया। अंग्रेजी नए वर्ष के उपलक्ष्य में भक्तों के आगमन को देखते हुए गर्भ गृह एवं मुख्य प्रतिमा का विशेष श्रृंगार भी आकर्षण का केंद्र बना रहा।

Share:

  • RSS प्रमुख मोहन भागवत 2 और 3 जनवरी को भोपाल प्रवास पर रहेंगे, शताब्दी वर्ष के अवसर पर होंगे कार्यक्रम

    Thu Jan 1 , 2026
    भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत (Dr. Mohan Bhagwat) 2 और 3 जनवरी को भोपाल (Bhopal) के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे समाज के विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद करेंगे और चार महत्वपूर्ण बैठकों को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved