img-fluid

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

October 30, 2026


भोपाल । केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां का पार्थिव शरीर (Mortal remains of Union Minister Shivraj Singh Chouhan’s Mother) पंचतत्व में विलीन हो गया (Have been consigned to Panchatattva) । उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम जैत, जिला सीहोर में किया गया ।

  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का शुक्रवार को निधन हो गया। शिवराज सिंह चौहान की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी गई। शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में लिखा, “आज हमारे पूरे परिवार के लिए अत्यंत दुःख और पीड़ा का दिन है। हमारी पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी हमें छोड़कर अनंत की यात्रा पर प्रस्थान कर गई हैं। मां का जाना जीवन में एक ऐसी रिक्तता छोड़ जाता है, जिसे कोई भर नहीं सकता। आज उनकी स्मृतियां मन को भावुक कर रही हैं। परमपिता परमेश्वर के श्रीचरणों में प्रार्थना है कि माताजी को अपने दिव्य धाम में स्थान प्रदान करें।”

    मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक्स पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्यनीय माताजी काशीबाई के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मां का निधन व्यक्ति के लिए दुनिया की सबसे बड़ी क्षति होती है। इस दुःखद परिस्थिति में मेरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों के साथ हैं। प्रभु से यही प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल जनों को संबल प्रदान करें।”

    मध्य प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मां का जाना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी पीड़ा शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शिवराज सिंह चौहान एवं उनके समस्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

    ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आज एम्स भोपाल में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की माताजी, काशी बाई के निधन का समाचार सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मां को खोना एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। उनके न रहने से जो दुख हुआ है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, उनकी उपस्थिति, उनका संबल और उनका आशीर्वाद, सब कुछ चला गया है। ओडिशा सरकार के कृषि एवं किसान सशक्तिकरण विभाग की ओर से, और अपनी ओर से, मैं इस कठिन समय में शिवराज सिंह चौहान और उनके पूरे शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

    Share:

  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आंध्र प्रदेश में चक्रवात अर्नब से हुई तबाही पर चिंता जताई

    Fri Oct 30 , 2026
    नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress President Mallikarjun Khadge and Congress MP Priyanka Gandhi Vadra) ने आंध्र प्रदेश में चक्रवात अर्नब से हुई तबाही पर (Over devastation caused by Cyclone Arnab in Andhra Pradesh) चिंता जताई (Expressed Concern) । दोनों नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved