मनोरंजन

Mother’s Day 2022: मां सिर्फ मां होती है, सगी या सौतेली नहीं, इन फिल्मों ने बदली मां की परिभाषा, जरूर देखें

डेस्क। एक दौर था जब बॉलीवुड फिल्मों में पारंपरिक भारतीय मांओं को दिखाया जाता था, जो अपने बच्चों और परिवार की खातिर अपने सपनों को तोड़ देती थी। लेकिन आधुनिक समय में पर्दे पर दिखाई जाने वाली मांओं की अपनी आवाज और सोच होती है, जो खुलकर अपने विचार रखती हैं। ये माएं ना सिर्फ बच्चों को डांटती हैं बल्कि उनसे दोस्ती करने की कोशिश करती हैं। मदर्स डे के अवसर पर आइए नजर डालते हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही आधुनिक मांओं पर जिन्होंने मामृत्व को एक अलग परिभाषा दी है।

जया बच्चन- कल हो ना हो : इस फिल्म में जया बच्चन ने एक सिंगल मॉम की भूमिका निभाई है, जो अकेले विदेश में अपने बच्चों की परवरिश करती है। अपने इस किरदार से उन्होंने यह बताया कि एक मां कितनी मजबूत और आत्मनिर्भर हो सकती हैं और वह एक मां का फर्ज निभाते हुए अपने पति के नाजायज बच्चे भी पाल सकती है।

श्रीदेवी- इंग्लिश विंग्लिश : साल 2012 में आई इस फिल्म में श्रीदेवी ने शशि का किरदार निभाया था। फिल्म एक्ट्रेस एक मध्यमवर्गीय महिला भूमिका में नजर आई जो अंग्रेजी ना आने की वजह से मजाक का पात्र बनी। लेकिन बाद में अपनी इच्छाशक्ति के दम पर वह अंग्रेजी बोलने वाले पाठ्यक्रम में दाखिला लेती है और अपनी इस कमी को पूरा कर लेती है। भारतीय सिनेमा में मां का ऐसा किरदार शायद ही दिखाया गया हो।


करीना कपूर- गुड न्यूज : दीप्ति बत्रा नामक एक सफल पत्रकार के किरदार में नजर आईं करीना कपूर ने फिल्म गुड न्यूज में मां की एक अलग परिभाषा दी है। भारतीय सिनेमा में कुछ ऐसी माएं भी दिखाई गई हैं जो अपने करियर की राह में बच्चों को बाधा समझती हैं। लेकिन इस फिल्म में इस सोच के विपरित करीना कपूर अपने सफल करियर के बीच मातृत्व को अपनाना चाहती हैं।

विद्या बालन- पा : अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ‘पा’ में विद्या बालन ने एक सिंगल मदर की भूमिका निभाई है, जो बिना शादी के बच्चे को जन्म देती है। एक दौर था जब बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि समाज में भी बड़े पैमाने पर बिना शादी के बच्चे का मजाक उड़ाया जाता था, लेकिन फिल्म में विद्या ने बड़े गर्व से अपने मामृत्व का जश्न मनाया है।

करीना कपूर- वी आर फैमिली : अभिनेत्री करीना कपूर ने इस फिल्म में एक सौतेली मां का किरदार निभाया है। हालांकि, पारंपरिक हिंदी सिनेमा के विपरीत फिल्म में एक्ट्रेस सौतेली मां की एक अलग परिभाषा दी, जो अपने सौलेते बच्चे को भी सगी मां की तरह भी प्यार करती है।

Share:

Next Post

फिल्मों से पहले टीवी धारावाहिकों का निर्देशन करते थे अनुराग बसु, छोट से थिएटर से शुरू किया था करियर

Sun May 8 , 2022
मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग बसु आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अनुराग बसु का जन्म आठ मई 1970 को छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक बांग्ला परिवार में हुआ था। उनके पिता सुब्रतो बोस और मां दीपशिखा बोस अवॉर्ड विनिंग थिएटर आर्टिस्ट थे। ऐसे में जन्म से ही उनका थिएटर से जुड़ाव रहा […]