देश बड़ी खबर

राजस्थान में मां ने पांच बेटियों के साथ कुएं में लगाई छलांग

कोटा। घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने कुएं में कूदकर जान दे दी। वह अपने साथ अपनी पांच बेटियों को भी कुएं में लेकर कूदी थी। बताया जाता है कि महिला का उसके पति के साथ आए दिन झगड़ा होता रहता था। इसी बात से तंग आकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

कालियाखेड़ी में रहने वाले शिवलाल की पत्नी बादामी देवी का अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसी बात से तंग आकर बादामी देवी ने अपनी जान देने का फैसला किया। शिवलाल के मुताबिक घटना वाले दिन वह दोपहर 12 बजे वह घर से बाहर चला गया था। वह शाम को भी नहीं लौटा था। रात में उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर लिया। जिस वक्त बादामी देवी कुएं में कूदी उसकी दो बेटियां 14 वर्षीय अंजली और 7 वर्षीय पूनम घर से बाहर थीं। इसके चलते इन दोनों की जान बच गई। उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।


इसके बाद शवों को कुएं से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की विस्तार से जांच कर रही है। इसके बाद ही घटना की असली वजह सामने आने की संभावना है। फिलहाल इस घटना के चलते गांव में मातम का माहौल है।

Share:

Next Post

महादेव को महादेव से आस

Sun Dec 5 , 2021
एनएसए पर कल कमेटी करेगी फैसला जबलपुर। पुलिस-प्रशासन द्वारा शहर के बड़े बदमाशों पर ताबड़तोड़ कार्यवाहियां की गई। लेकिन पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई कुछ एनएसए की कार्रवाई सवालों के घेरे में रहीं है। पिछले दिनों जब विजय नगर में नाबालिग दुराचार का मामला हुआ तो शहर दो विचारधाराओं में बट गया था। जो कि विशेष […]