img-fluid

मां मधु चोपड़ा ने किया खुलासा, SSMB 29 की शूटिंग में बिजी प्रियंका चोपड़ा

March 02, 2025

मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हिंदी फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अब प्रियंका चोपड़ा लंबे वक्त के बाद साउथ की फिल्म से वापसी करने जा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा को लेकर खबरें थीं कि वो एसएस राजामौली की फिल्म एसएसएमबी 29 में नजर आएंगी। अब प्रियंका चोपड़ा की मां ने इस खबर को कंफर्म कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कहा कि प्रियंका फिल्म की शूटिंग में ही हैं।

हैदराबाद में हैं प्रियंका चोपड़ा
खास बातचीत में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने प्रियंका का एसएसएमबी 29 में होना कंफर्म किया। उनसे जब इसे जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “वहीं शूटिंग पर हैं वो” उन्होंने माना कि प्रियंका चोपड़ा अभी हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के लिए हैं।
एसएसएमबी 29 की बात करें तो इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ साउथ एक्टर महेश बाबू नजर आएंगे। फिल्म की ज्यादा डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं। फिल्म की कहानी राजामौली के पिता विजेंद्र प्रसाद ने लिखी है। वहीं ये फिल्म एक एक्शन एडवेंचर फिल्म होगी।


  • प्रियंका चोपड़ा के काम की बात करें तो बॉलीवुड में उन्हें आखिरी बार स्काई इज पिंक में देखा गाया था। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर नजर आए थे। प्रियंका की ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित थी। प्रियंका चोपड़ा की स्काई इज पिंक की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    Share:

  • ऑटोमोबाइल कंपनियों पर मंदी व मांग घटने का असर! फरवरी में सुस्त रही कारों की बिक्री

    Sun Mar 2 , 2025
    नई दिल्ली। मंदी (Recession) व मांग घटने (Falling Demand) से फरवरी में ऑटो कंपनियों (Auto companies) की बिक्री सुस्त रही। सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री जहां मामूली बढ़ी, वहीं ह्यूंडई और टाटा मोटर्स (Hyundai and Tata Motors) सहित अन्य कंपनियों की बिक्री में खासी गिरावट देखी गई। कंपनियों की ओर से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved