img-fluid

CBI को और ताकतवर बनाने की तैयारी… उसकी वैधता के लिए कानून में होगा संशोधन!

August 21, 2026

नई दिल्ली। जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) (Central Bureau of Investigation -CBI) की वैधता व उसे और ताकतवर बनाने के लिए केंद्र सरकार (Central Government) दिल्ली विशेष पुलिस स्थापन अधिनियम-1946 (डीएसपीई एक्ट) में संशोधन करने पर विचार कर रही है। सीबीआई को इसी कानून के तहत शक्तियां मिली हैं। हालांकि, इस कानून में सीबीआई शब्द कहीं लिखा ही नहीं है।

केंद्रीय एजेंसी को राज्यों में किसी मामले की जांच के लिए वहां की सरकार से सहमति लेनी पड़ती है। मौजूदा समय में आठ राज्यों ने अपनी सहमति वापस ले रखी है। सीबीआई निदेशक ने 8 जुलाई, 2025 को 14 राज्यों के मुख्य सचिवों से डीएसपीई एक्ट की धारा 3 के अंतर्गत अपराधों की सीबीआई जांच के लिए सहमति पत्र जारी करने का अनुरोध किया था। इनमें बिहार, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल शामिल हैं।


  • कानूनी सलाह ले रही सरकार
    सीबीआई की वैधता के लिए सरकार कानून में संशोधन को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। सरकार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ विपक्ष के साथ बैठक कर सकती है। सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी इंतजार कर रही है।

    अड़चन का स्थायी हल निकले
    साइबर अपराध और उसकी रोकथाम की संसदीय समिति की 259वीं रिपोर्ट में सिफारिश की गई है कि गृह मंत्रालय को उन राज्य सरकारों से बातचीत करनी चाहिए जिन्होंने जांच के लिए सामान्य सहमति नहीं दी है। इस अड़चन का स्थायी हल निकालना चाहिए।

    इन आठ राज्यों ने वापस ले रखी है सहमति: पश्चिम बंगाल, केरल, झारखंड, पंजाब, मेघालय, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक।

    Share:

  • ‘अमेरिकन ड्रीम’ की चमक के पीछे छिपा अकेलापन! NRI बोले- विदेश जाने से पहले सोचें, भारत में भी हैं बेहतर मौके

    Fri Aug 21 , 2026
    वॉशिंगटन। अमेरिका (America) में पढ़ाई, नौकरी और बेहतर कमाई के साथ बसने का सपना लंबे समय से बड़ी संख्या में भारतीय युवाओं (Indian youth) को आकर्षित करता रहा है। लेकिन विदेश में रह रहे कुछ भारतीय मूल के लोगों ने इस सपने का दूसरा पहलू सामने रखा है। उनका कहना है कि अच्छी नौकरी और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved