img-fluid

पंजाब चुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टियां… कांग्रेस ने फूंका प्रचार का बिगुल, गठित की समिति

November 19, 2026

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Legislative Assembly Elections) के नजदीक आने के साथ सियासी पार्टियों (Political parties) ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस (Congress) ने भी अपना घर दुरुस्त करते हुए चुनाव प्रचार अभियान का बिगुल फूंक दिया है। पार्टी नशा, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और महंगाई को मुद्दा बना रही है।

पार्टी रणनीतिकार मानते हैं कि पंजाब में राजनीतिक स्थितियां काफी हद तक कांग्रेस के पक्ष में हैं। इसकी वजह यह है कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ लोगों में नाराजगी है और अकाली दल का समर्थन भी लगातार कम हुआ है।

हालांकि, कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी अपने चुनौती वोट प्रतिशत में वृद्धि है। दरअसल पंजाब में शहरी मतदाता काफी हद तक भाजपा को वोट करते हैं, जबकि ग्रामीण मतदाता कांग्रेस के साथ थे। पर पंजाब में आम आदमी पार्टी के उदय के बाद ग्रामीण मतदाता भी कई पार्टियों में बंट गए हैं। प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने 42 फीसदी वोट के साथ 92 सीट जीती थी। जबकि कांग्रेस को 22 प्रतिशत वोट के साथ 18 सीट मिली थी।


  • कांग्रेस ने चुनी टीम
    इस बीच कांग्रेस ने पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए प्रदेश चुनाव समिति का गठन कर दिया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने समिति की सदस्यों के नाम को मंजूरी दी है और समिति को तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा है।

    उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री परगट सिंह को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में प्रताप सिंह बाजवा, अंबिका सोनी, राजिंदर कौर भट्टल, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, मनीष तिवारी, विजय इंदर सिंगला, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, शमशेर सिंह दुल्लो, सुखपाल सिंह खैरा और अमर सिंह सहित कुल 42 सदस्य हैं।

    आप ने भी चला अपना कार्ड
    इस बीच राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की चुनावी मोड में है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में आप सरकार के सत्ता में रहने तक महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, एक हजार रुपये मासिक आर्थिक सहायता, 10 लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा और मुफ्त बिजली जैसी कल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी। मान ने इस दौरान कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों को पंजाब की जनता ने कई अवसर दिए, लेकिन उनके शासनकाल में राज्य की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved