img-fluid

चलती कार में अचानक लगी आग, कोस्टल रोड टनल में मची अफरा-तफरी, किया गया बंद

July 15, 2026

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) के कोस्टल रोड टनल में चलती कार में अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद टनल में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति हो गई और कई लोग अपनी गाड़ियों को यू-टर्न लेने लगे. मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार दोपहर करीब सवा बारह बजे हुई. टनल में मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत मुंबई फायर ब्रिगेड को दी है. फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है.

वहीं, घटना के समय मौके पर मौजूद एक यात्री ने X पर एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें लोग दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैंने ऐसा पहले कभी अनुभव नहीं किया. हम वर्ली की तरफ से कोस्टल रोड टनल में घुसे थे और कुछ ही मिनटों में सैकड़ों लोग हमारी ओर दौड़ रहे थे. मैंने एक आदमी से पूछा कि क्या हुआ है, और उसने बस इतना कहा, आगे आग लगी है.’


  • बता दें कि मुंबई कोस्टल रोड (या धर्मवीर स्वराज्य रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज मुंबई कोस्टल रोड) 8-लेन का एक ग्रेड-सेपरेटेड एक्सप्रेसवे है, जो दक्षिण मुंबई में मरीन लाइन्स को उत्तर में कांदिवली से जोड़ता है. यह भारत की पहली समुद्र के नीचे बनी सुरंग है. वहीं, इस घटना को लेकर मुंबई फायर ब्रिगेड ने भी जानकारी शेयर की है. फायर ब्रिगेड के अनुसार, ‘आग को जल्द ही बुझा दिया गया. हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है.’

    Share:

  • मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी

    Wed Jul 15 , 2026
    नई दिल्ली । मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर (Regarding Mathura Shri Krishna Janmabhoomi Dispute) सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी (Next hearing in Supreme Court will be held on August 12) । श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मुख्य विवाद के साथ ही इस मामले में हिंदू पक्ष की तरफ से दाखिल तमाम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved